पॉलीथिन की रोकथाम को छापेमारी, वसूला जुर्माना

संसू, लालगंज : स्थानीय कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथिन को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत के अधिशाषी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM (IST)
पॉलीथिन की रोकथाम को छापेमारी, वसूला जुर्माना
पॉलीथिन की रोकथाम को छापेमारी, वसूला जुर्माना

संसू, लालगंज : स्थानीय कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथिन को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी, नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ छापा मारकर छह हजार रूपये जुर्माना वसूल किया। वहीं फुटपाथ पर चाय आदि बेच रहे लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी सुभाष चंद्र ¨सह ने गुरुवार की शाम नायब तहसीलदार सुनील कुमार के साथ पुलिस बल लेकर अचानक प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच पड़ताल को निकले तो कस्बे के व्यापारियों में हलचल मच गयी। इस दौरान सरिता जायसवाल, जगदीश, संजय व जूस की दूकान से छह हजार जुर्माना वसूल किया। अन्य दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए अपनी अपनी दूकान बंद कर भाग गये। इस बावत नगर पंचायत के इओ सुभाष चंद्र ¨सह ने बताया कि प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग करते मिले तो कार्रवाई की जद में होंगे।

chat bot
आपका साथी