शान से लहराया तिरंगा, अमर शहीदों को नमन

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह तिर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 08:11 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 08:11 AM (IST)
शान से लहराया तिरंगा, अमर शहीदों को नमन
शान से लहराया तिरंगा, अमर शहीदों को नमन

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : स्वतंत्रता दिवस पूरे जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह तिरंगा लहरा उठा। अमर शहीदों को नमनकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शंभु कुमार की अध्यक्षता में समारोह हुआ। इसके मुख्य अतिथि शासन से जिले के लिए नामित नोडल अफसर आलोक कुमार रहे। दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान में शामिल हुए। इसके बाद सभागार में हुए समारोह में आलोक कुमार ने कहा कि अनगिनत देशभक्तों ने कुर्बानी देकर हमको आपको आजादी दिलाई है। इसकी हिफाजत करनी चाहिए। हम जिस रूप में हैं और जो भी कार्य कर रहे हैं उसकी को देश व समाज के हित का लक्ष्य बनाकर करें।

डीएम शंभु कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंग्रेजी हुकूमत ने क्रांतिकारियों पर बहुत जुल्म ढाए, उनको कठोर यातनाएं दी, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी। तब जाकर देश आजाद हुआ। इस अवसर पर खाद्य एवं रसद आयुक्त आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट में सु²ढ़ीकृत जनसुनवाई कक्ष का लोकार्पण भी किया। साथ ही स्टेडियम दौड़ में पांच हजार मीटर दौड़ में अव्वल शैलेंद्र विश्वकर्मा, द्वितीय शादाब, तृतीय जीतेंद्र सरोज सहित कई लोगों को अफसरों ने सम्मानित भी किया। जीजीआइसी की छात्राओं ने शिक्षक अनीश नाजिश के निर्देशन में गीत गाया.ऐ मेरे प्यारे वतन तुझपे दिल कुर्बान है। संचालन जोशीले अंदाज में कर्मचारी नेता केडी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के बाद सभी का मुंह भी मीठा कराया गया। अन्य वक्ताओं में सीडीओ राज कमल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्यकांत निराला, ¨चतामणि पांडेय, एडीएम मनोज कुमार, सीआरओ शिवपूजन आदि रहे।

देश मेरा सलामत रहे

विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों व स्कूल, कालेजों में भी आजादी का पर्व मनाया गया। मुनीश्वर दत्त इंटर कालेज मानधाता में प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद मिश्र ने ध्वज फहराया। संचालक शिक्षक अनुज नागेंद्र ने काव्य पाठ कि या.देश मेरा सलामत रहे दोस्तों मुझको मस्जिद, शिवालय नहीं चाहिए। इस मौके पर दिनेशचंद्र पांडेय, गया प्रसाद मिश्र, राजीव रंजन त्रिपाठी, कृष्ण प्रताप ¨सह, उदय नारायण मिश्र ने भी अपने विचार रखे। मिडिल स्कूल जोगापुर में स्वतंत्रता दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। ढोंगी बाबा नाटक ने लोगों को हंसाया। अध्यक्षता हेड मास्टर कौशल्या यादव, संचालन शिक्षक राजेश कुमार व ध्वजारोहण पूर्व प्रमुख विनय प्रताप ¨सह ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर चिलबिला में ध्वजारोहण भाजपा नेता संतोष मिश्र ने किया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष रोशन लाल ऊमरवैश्य, छेदी लाल, हरि कृष्ण जायसवाल, संतोष कुमार, रामजीलाल, विजय उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। संचालन ज्योति गुप्ता व संयोजन प्रधानाचार्य दिग्विजय नाथ पांडेय ने किया। मदरसे में मनाया जश्न

नगर के पल्टन बाजार के दारुल उलूम गुलशने मदीना में स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जश्न में सब शामिल हुए। वरिष्ठ शिक्षक मौलाना शमीउल्ला, प्रबंधक मेराज अहमद हबीबी, प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद हबीबी व जावेद अहमद ने अमी शहीदों को याद किया। - पूर्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण

संसू, लालगंज : सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान प्रौद्योगिकी पीजी कालेज में ध्वजारोहण प्रबंधक पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि आजादी बड़ी कठिन तपस्या से मिली है। इस मौके पर प्राचार्य डा. अमित ¨सह ने कहा कि देश को अखंड बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। निदेशक डा. संदीप मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी