मंदिर से सोने का कलश चोरी, ग्रमीणों में फैला आक्रोश

फतनपुर थाना क्षेत्र के कली मुरादपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने पुराने शिव मंदिर के गुंबद पर चढ़कर लाखों रुपये के सोने का कलश पर हाथ साफ कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 06:04 AM (IST)
मंदिर से सोने का कलश चोरी, ग्रमीणों में फैला आक्रोश
मंदिर से सोने का कलश चोरी, ग्रमीणों में फैला आक्रोश

संसू सुवंसा : फतनपुर थाना क्षेत्र के कली मुरादपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने पुराने शिव मंदिर के गुंबद पर चढ़कर लाखों रुपये के सोने का कलश पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की।

गांव में अवधेश प्रताप सिंह के घर के सामने शिव मंदिर है। यह करीब ढाई सौ साल पुराना बताया जा रहा है। अवधेश के मुताबिक मंदिर में शिवलिग के अलावा अष्टधातु की कई मूर्तियां थीं। जो 10 साल पहले चोरी हो चुकी हैं। मंदिर के गुंबद पर सोने का कलश भी लगा था। शनिवार की रात चोर उसे भी उखाड़ ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। मामले की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ फतनपुर थानाध्यक्ष उमेश सिंह को दी गई तो वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिले से फारेंसिक टीम व सचल टीम भी बुलाई गई। सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने भी घटनास्थल का दौरा किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर अमित कुमार सिंह पुत्र रमेश बहादुर सिंह की तहरीर पर कलश चोरी के मामले में शक के आधार पर एक नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंदिर पर चढ़ने में छूट गए पसीने

मंदिर पर चढ़कर जिस तरह से सोने का कलश चोरी हो गया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची और कुछ कर्मी उस पर चढ़ने लगे तो पसीना छूट गया। फोरेंसिक टीम भी काफी मशक्कत के बाद वहां पहुंची। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों ने कितनी जहमत उठाई होगी।

chat bot
आपका साथी