देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला

संसू, संग्रामगढ़ : पचखरवा गांव निवासी राजेश यादव यादव के घर में पिता से किसी बात पर विवाद ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM (IST)
देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला

संसू, संग्रामगढ़ : पचखरवा गांव निवासी राजेश यादव यादव के घर में पिता से किसी बात पर विवाद हो रहा था। उसका छोटा भाई विजय यादव घर से अचानक कुल्हाड़ी लेकर निकला और बड़े भाई राजेश के ऊपर हमला कर दिया। राजेश बाल-बाल बच गया। यह देख राजेश की पत्नी उमा बीच बचाव के लिए दौड़ पड़ी। इस पर विजय ने उमा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। राजेश ने मामले की सूचना की पुलिस को दी। घायल उमा को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में राजेश ने पिता रमेश यादव व भाई विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी