अधिमास के अंतिम दिन बाबाबेलखर नाथ धाम पर उमड़े श्रद्धालु

क्षेत्र के पौराणिक स्थल बाबाबेलखर नाथ धाम पर एक महीने तक चलने वाले अधिमास के अंतिम दिन सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे भगवान भोलेनाथ का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बेलपत्र अक्षतपुष्पदूध समीपत्रगंगाजल मंदारधूपअगरबत्ती से जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन किया। इसके बाद रुद्राभिषेक हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुजारियों को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:12 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:12 AM (IST)
अधिमास के अंतिम दिन बाबाबेलखर नाथ धाम पर उमड़े श्रद्धालु
अधिमास के अंतिम दिन बाबाबेलखर नाथ धाम पर उमड़े श्रद्धालु

संसू,दीवानगंज : क्षेत्र के पौराणिक स्थल बाबाबेलखर नाथ धाम पर एक महीने तक चलने वाले अधिमास के अंतिम दिन सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे भगवान भोलेनाथ का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, अक्षत,पुष्प,दूध, समीपत्र,गंगाजल, मंदार,धूप,अगरबत्ती से जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन किया। इसके बाद रुद्राभिषेक, हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुजारियों को दान दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सेवा समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं और पुरुषों को कतार में खड़ा करके बारी बारी से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन कराया गया। मन्नत पूरी होने पर धाम में शिवभक्तों द्वारा रोट भी चढ़ाया गया। मेला परिसर एक महीने तक दुकानें और श्रद्धालुओं से परिसर गुलजार रहा। हर हर महादेव बोल बम के साथ अधिमास का समापन हवन यज्ञ के बाद संपन्न हुआ। मेला समिति ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कंधई पुलिस,तहसील प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग,जल निगम विभाग,पीडब्ल्यूडी सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। मेला समिति के मदन सिंह, नारेंद्र ओझा, रमा नाथ सिंह, लाल बिहारी ओझा,संतोष ओझा,बद्री प्रसाद गिरी, पप्पू गिरी विश्वनाथ गिरी राधेश्याम अजीत ओझा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

------

हवन पूजन कर अधिमास का किया समापन

संसू, घुइसरनाथधाम : अधिमास का समापन शुक्रवार को हो गया। एक माह तक चलने वाला जलाभिषेक,अनुष्ठान, शिव जाप, भंडारा, रोट सब अब अगले तीन साल के लिए इंतजार में चला गया। शुक्रवार को भोर से ही लोगों ने बड़ी संख्या में बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर हवन किया। यहां आचार्य व गिरि परिवार के मुखिया ने लोगों का हवन करवा कर जलाभिषेक किया। उधर दूर दराज से आई दुकानों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंदिर के महंत मयंक भाल गिरि ने अपने स्वयंसेवियों, सहयोगियों को पूरे एक महीने तक चलने वाले जलाभिषेक के लिए आभार आभार जताया। ---

पीपल के थान पर अर्पित किया घंटा

संसू, लालगंज : अधिमास के आखिरी दिन शुक्रवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने परिसर स्थित पीपल वृक्ष के थान पर घंटा समर्पित किया। हर-हर महादेव तथा राधेकृष्ण व श्रीराम के जयकारे के साथ वकीलों ने पंक्तिबद्ध होकर घंटा पूजन के वैदिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम का संयोजन राव वीरेंद्र सिंह व राजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बृजेंद्र पांडेय, हरिशंकर द्विवेदी, ललित गौड़, अनिल महेश, शिवाकांत उपाध्याय, घनश्याम संवरिया, उदयराज पाल, विभाकर शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र, विनोद शुक्ला, संजय सिंह, दिनेश सिंह, रामकुमार पांडेय आदि अधिवक्ता रहे।

chat bot
आपका साथी