शौचालय बनाने के लिए ढहा दी 'नेकी की दीवार'

पूरनपुर में ऐसी जगह जहां नंगे घूम रहे लोगों को पहनने के लिए कपड़े मिलते थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 09:48 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 09:48 AM (IST)
शौचालय बनाने के लिए ढहा दी 'नेकी की दीवार'
शौचालय बनाने के लिए ढहा दी 'नेकी की दीवार'

पीलीभीत : पूरनपुर में ऐसी जगह जहां नंगे घूम रहे लोगों को पहनने के लिए कपड़े मिलते थे। उस नेकी की दीवार को शौचालय बनाने के लिए तोड़ दिया गया। जेसीबी के पहुंचते ही दर्जनों लोग कपड़े लेने के लिए पहुंच गए। उनके मन में फिर कभी कपड़े न मिल पाने का दुख तो था ही साथ ही नगरपालिका के खिलाफ आ्रकोश भी देखा गया। हालांकि संस्थापक ने फिर उसी स्थान पर नेकी की दीवार बनाने की बात कही है।

नगरपालिका प्रशासन रामलीला मेला मैदान से कब्जा हटाने से न जाने क्यों डरता है पर गरीबों पर रुतवा कायम है। कोतवाली के पास नेकी की दीवार नाम के एक छोटे से कमरे का निर्माण खुद नगर पालिका के चेयरमेन प्रदीप जायसवाल ने जगह देकर कराया था। इसमें संस्था निर्वस्त्रों के पहनने के लिए कपड़े उपलब्ध कराती थी। संस्थापक गुरमेल ¨सह इस दीवार को और विस्तार देने की योजना बना रहे थे। बुधवार शाम अचानक नेकी की दीवार के पास गरजती हुई जेसीबी पहुंच गई। पहले तांगा व रिक्शा स्टैंड तोड़ा। उसके बाद नेकी की दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया। समाजसेवा के लिए बनी दीवार को एकाएक तोड़े जाने से सभी के मन में सवाल उठने लगे। इससे वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। इसके अलावा कई ऐसे लोग भी पहुंच गए जो नेकी की दीवार से ही तन ढकते थे। उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन जेसीबी मशीन ने उसे कुछ मिनटों में ही जमींदोज कर दिया। नेकी की दीवार ढहाए जाने से लोगों में रोष देखा गया। नगर पालिका की ओर से उस जगह पर पुरुष एवं महिला सुलभ शौचालय बनाए जाने की बात कही गई। संस्थापक गुरमेल ¨सह ने कहा वे बाहर हैं। नेकी की दीवार के माध्यम से गरीबों को कपड़े उपलब्ध कराए जा रहे थे। उसे तोड़ा जाना गलत है। उसी स्थान पर फिर से नेकी की दीवार बनाई जाएगी। लोग कह रहे थे कि यह जेसीबी मेला मैदान का रुख क्यों नहीं कर पा रही है।

---------------------

chat bot
आपका साथी