पराली जला रहे किसान इंस्पेक्टर से भिड़े

पराली जला रहे किसान सेहरामऊ उत्तरी थाना के इंस्पेक्टर के रोकने पर भिड़ गए। काफी देर तक बहसबाजी करते रहे। आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। उधर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों पर लेखपाल को खेत में जाने से रोकने पर एफआइआर दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 05:41 PM (IST)
पराली जला रहे किसान इंस्पेक्टर से भिड़े
पराली जला रहे किसान इंस्पेक्टर से भिड़े

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : पराली जला रहे किसान सेहरामऊ उत्तरी थाना के इंस्पेक्टर के रोकने पर भिड़ गए। काफी देर तक बहसबाजी करते रहे। आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। उधर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपितों पर लेखपाल को खेत में जाने से रोकने पर एफआइआर दर्ज कराई है।

सेहरामऊ थाना क्षेत्र में पराली जलाने को लेकर लोग जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। वह मनमर्जी के चलते पराली जला रहे हैं। रोकने पर अधिकारियों पर हावी हो रहे हैं। इसकी बानगी सोमवार की शाम देखने को मिली। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल को सूचना मिली कि गढ़ाकला और कजरी निरंजनपुर में पराली जलाई जा रही है। जब दोनों जगह पर पहुंचे तो किसान उनसे भिड़ गए। काफी देर तक बहस बाजी करते रहे। इस पर उन्होंने गढ़ाकलां के रामचंद्र, कजरी निरंजनपुर के मंजीत सिंह, गुरविदर सिंह को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद चालान कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर के लेखपाल सत्येंद्र सिंह ने सूचना पर गांव पहुंचे। उस समय बलवंत सिंह खेत में पराली जला रहे थे। लेखपाल ने आग बुझाने का प्रयास किया तो सुखचैन सिंह ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

chat bot
आपका साथी