Move to Jagran APP

Ghaziabad Crime: सुबह एक युवक के चंगुल से छूटी किशोरी शाम को दूसरे ने की दरिंदगी

गाजियाबाद में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपित अलग-अलग किराये के कमरे में रहते हैं। वह काफी दिन से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे पहले भी आरोपित ने दुष्कर्म करने की योजना बनाई थी लेकिन वह कमरे में घुसे नहीं थे। आरोपित किशोरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। घटना के बाद आरोपित भागने की कोशिश कर रहे थे।

By Hasin Shahjama Edited By: Abhishek Tiwari Published: Thu, 02 May 2024 08:47 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 08:47 AM (IST)
Ghaziabad Crime: सुबह एक युवक के चंगुल से छूटी किशोरी शाम को दूसरे ने की दरिंदगी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने सुबह के समय 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म प्रयास किया। किशोरी उसके चंगुल से किसी तरह छूटी तो शाम दूसरे युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गाजीपुर के दंपती अपनी 16 वर्षीय बेटी साथ थाना क्षेत्र में किराये के कमरे में रहते हैं। दंपती साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। दंपती मंगलवार सुबह फैक्ट्री में काम करने चले गए थे। उनकी 16 वर्षीय बेटी कमरे में अकेली थी।

किशोरी के कमरे में घुस आया युवक

दंपती के जाते ही पड़ोस में रहने वाला एक युवक किशोरी के कमरे में घुस आया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी आरोपित को धक्का देकर कमरे से बाहर आ गई। इसके बाद किशोरी बिल्डिंग से नीचे आ गई। काफी देर बार किशोरी अपने कमरे में गई। वह काफी डर गई थी।

इसके बाद शाम के समय पड़ोस में रहने वाला दूसरा युवक उसके कमरे में घुस गया। उसने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी मदद के लिए चिल्लाती रही। पड़ोस में कई लोग किराये पर रहते हैं, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की।

घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। रात साढ़े आठ बजे किशोरी की मां घर पर पहुंची तो किशोरी ने घटना के बारे में बताया। महिला ने तुरंत अपने पति को फोन किया। इसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी।

आरोपित काफी दिन से किशोरी को कर रहे थे परेशान

दोनों आरोपित अलग-अलग किराये के कमरे में रहते हैं। वह काफी दिन से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इससे पहले भी आरोपित ने दुष्कर्म करने की योजना बनाई थी लेकिन वह कमरे में घुसे नहीं थे। आरोपित किशोरी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। घटना के बाद आरोपित भागने की कोशिश कर रहे थे।

दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

- रजनीश उपाध्याय, सहायक पुलिस आयुक्त।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.