सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ

श्रीगुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूरे जिले में मनाया गया। सोमवार को प्रात गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ किया गया तथा दीवान सजाया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। बाहर से आए रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:59 PM (IST)
सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ
सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ

पीलीभीत,जेएनएन : श्रीगुरुनानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पूरे जिले में मनाया गया। सोमवार को प्रात: गुरुद्वारों में गुरुवाणी का पाठ किया गया तथा दीवान सजाया गया। तमाम श्रद्धालुओं ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। बाहर से आए रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया।

सोमवार को प्रात: शहर के छेवी पातशाही गुरुद्वारा में गुरुवाणी का पाठ किया गया। इसी दौरान संगत के लोगों का गुरुद्वारा पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। तमाम श्रद्धालुओं ने आपस में उचित दूरी बनाए रखते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। इस अवसर पर गुरु की अटूट लंगर भी चलता रहा। लंगर में शामिल लोगों को भी कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष कारज सिंह व सचिव प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार प्रकाशोत्सव सादगी से मनाया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मना कर दिया गया है। जो लोग गुरुद्वारा में आ रहे हैं, उन्हें कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जा रहा है। हजूरी रागी जत्थे के ज्ञानी हरभजन सिंह, निर्मल सिंह, भरत सिंह व हरपाल सिंह ने सबद-कीर्तन प्रस्तुत कर गुरु महाराज की महिमा का बखान करते हुए सिख संगत को निहाल किया। उधर नवतेज सिंह रंधावा की ओर से गुरु महाराज के प्रकाश पर्व पर भंडारा किया गया। जिसमें राहगीरों को चाय व नाश्ता वितरित किया गया।

पूरनपुर : श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कई जगह धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गुरुद्वारों में गुरु महिमा का बखान कर अटूट लंगर बरता गया। अकाल अकेडमी गोमतीपुल में छात्रों ने श्री गुरुनानक देव जी की शिक्षिओं के बारे में बताया। छात्रों ने अंग्रेजी में भाषण पेश किए। कविताएं पेश की गई। प्रधानाचार्य कुलप्रीत कौर द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबंधक बलवीर सिंह ने गुरु महाराज के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जगबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, जगप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, रविद्र सिंह, अजय दास, नईम खान, श्याम बिहारी, प्रवेश शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, लक्ष्मण वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी