बाढ़ की दहशत में जागकर गुजारी रात

ड्यूनीडाम व नानक सागर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी में उफान आने से बाढ़ आ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 05:22 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 05:22 AM (IST)
बाढ़ की दहशत में जागकर गुजारी रात
बाढ़ की दहशत में जागकर गुजारी रात

पीलीभीत : ड्यूनीडाम व नानक सागर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद देवहा नदी में उफान आ गया है। शहर के निचले इलाके में स्थित मुहल्ला बेनी चौधरी में लोगों ने बाढ़ की दहशक में पूरी रात जाग कर गुजारी। आधी रात के बाद नदी में आई बाढ़ के पानी से उनके मकान घिर गए। मझोला-सितारगंज मार्ग पर देवहा नदी की पुलिया टूट जाने से आवागमन बंद हो गया है।

ड्यूनीडाम से सोमवार को पूर्वाह्न 23 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी देवहा नदी में छोड़ा गया। इसके बाद शाम को नानक सागर बांध से 46 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी देवहा नदी में छोड़ दिया गया। इससे नदी उफना गई। आधी रात के बाद जब नदी का पानी यहां पहुंचा तो निचले मुहल्लों में घुसने लगे। मुहल्ला बेनी चौधरी में कई मकानों में बाढ़ का पानी भर गया। चंदोई-नावकूद रोड पर कमर तक पानी चल रहा है। इसी तरह ईदगाह क्रा¨सग से बरेली हाईवे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी जलमग्न हो गया है। इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। नौगवां इस्लामनगर की गलियों में भी देवहा की बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया है कि अनावश्यक रूप से नदी किनारे मुहल्लों, गांवों में रहने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से घरों के बाहर नहीं निकलना चाहिए। पानी से भरे मार्ग खराब हो रहे हैं। कहीं-कहीं गड्ढे भी हो जाने की आशंका है। ऐसे में सावधानी बरतें। इधर, मझोला-सितारगंज मार्ग पर स्थित देवहा नदी की पुलिया पानी के वेग से टूट गई। इससे इस मार्ग पर भी आवागमन बंद है। इस मार्ग के बंद हो जाने से उत्तराखंड और पीलीभीत के सैकड़ों गांवों के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सूचना पर अमरिया तहसील के नायब तहसीलदार शेर बहादुर ¨सह ने मौके का निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट दी। डीएम डॉ. अखिलेश मिश्र ने कहा कि वहां पर मिट्टी का पटान कराकर वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया जाएगा। जिससे लोगों का आवागमन सुचारू हो सके। बहरहाल अभी तो सितारगंज से मझोला आने जाने वाले लोगों को अमरिया-पीलीभीत होते हुए 75 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी