पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

पीलीभीतजेएनएन सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अनूप के नजदीक सोमवार की सुबह पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। स्वजन समेत गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक तथा सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:25 AM (IST)
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

पीलीभीत,जेएनएन : सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अनूप के नजदीक सोमवार की सुबह पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिलने से खलबली मच गई। स्वजन समेत गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक तथा सीओ सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण सामने आया है।

थाना क्षेत्र की भिकारीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सिमरिया अनूप निवासी लालता प्रसाद लोधी का 19 वर्षीय पुत्र अरुण रविवार की रात करीब 10 बजे घर से बाहर चला गया था, लेकिन रात में नहीं लौटा। सोमवार सुबह परिवार के लोगों ने अरुण की खोजबीन शुरू की। तब कुछ ग्रामीणों ने अरुण का शव गांव से करीब पौन किमी दूर गन्ने के खेत में स्थित शहतूत के पेड़ पर फंदे से लटका होने की जानकारी दी। देखते ही देखते परिवार के लोगों के साथ साथ गांव के तमाम अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी के थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी तथा सीओ सिटी सुनील दत्त शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अरुण का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है। उसकी नाक से खून बह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। अरुण की मौत से पिता लालता प्रसाद लोधी, मां सुशीला, बहन साधना, दादी कुंती देवी, चाचा राम औतार, तथा चचेरा भाई राजू का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अरुण खेतीबाड़ी करता था। घटना के बाबत मृतक के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी