भाजपा शुरू करेगी तीन विशेष अभियान

आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी कर ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 10:51 PM (IST)
भाजपा शुरू करेगी तीन विशेष अभियान
भाजपा शुरू करेगी तीन विशेष अभियान

पीलीभीत : आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी कर ली है। फरवरी के महीने में तीन विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। इनके माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही अन्य लोगों का समर्थन जुटाने का कार्य किया जाएगा।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में तीनों अभियानों की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि 12 फरवरी से दो मार्च तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान चलेगा। पार्टी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि जिले के प्रत्येक पो¨लग बूथ पर भाजपा समर्थकों से संपर्क कर जन समस्याओं का निराकरण कराएंगे। विभिन्न विचारधारा के लोगों को भी आगामी चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा जाएगा। भाजपा समर्थकों के घरों पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाया जाएगा। इस अभियान का संयोजक जिला मंत्री दिनेश पटेल को बनाया गया। इसके अलावा 26 फरवरी को कमल विकास ज्योति संकल्प कार्यक्रम होगा। जिले के प्रत्येक बूथ पर योजनाओं के लाभार्थियों के समूह के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कमल दीपक प्रज्जवलित किया जाएगा। इसका संयोजक जिला मंत्री गौरव अवस्थी को बनाया गया। तीसरा अभियान लाभार्थी संपर्क होगा। यह 23 व 24 फरवरी को चलेगा। इसके संयोजक जिला उपाध्यक्ष राकेश ¨सह बनाए गए। पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गुलशन आनंद, राजेंद्र प्रसाद कश्यप, गुरभाग ¨सह, अमित वाल्मीकि, तुलाराम लोधी, दीपक अग्रवाल, पुष्पा शुक्ला, सुषमा देवी, शिवकुमार पासवान समेत सभी मंडल अध्यक्ष व अभियानों के मंडल प्रमुख मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी