दिल्ली पुलिस के सिपाही के फाय¨रग करने पर छीनी थी पिस्टल, तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही से पिस्टल छिनने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 59 स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान उनके बीच विवाद हुआ था। इस दौरान नशे में धुत्त सिपाही ने युवकों पर दो बार फाय¨रग कर दी थी। इस दौरान युवक बाल-बाल बचे थे और आत्मरक्षा के लिए वे सिपाही से उसकी पिस्टल छीन कर फरार हो गए थे। कोतवाली सेक्टर 5

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 09:58 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 09:58 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के सिपाही के फाय¨रग करने पर छीनी थी पिस्टल, तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के सिपाही के फाय¨रग करने पर छीनी थी पिस्टल, तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नोएडा : दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही से पिस्टल छीनने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर 59 स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान उनके बीच विवाद हुआ था। इस दौरान नशे में धुत सिपाही ने युवकों पर दो बार फाय¨रग कर दी थी। इस दौरान युवक बाल-बाल बचे थे और आत्मरक्षा के लिए वे सिपाही से उसकी पिस्टल छीन कर फरार हो गए थे। कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने आरोपितों से सिपाही की पिस्टल बरामद करते हुए तीनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मालूम हो कि वह दिल्ली पुलिस में मंडावली कोतवाली में कांस्टेबल हैं। वह तीन फरवरी को मुरादनगर निवासी अपने मामा के लड़के की सगाई में गए थे। वहां से वह नशे की हालत में सेक्टर 59 कोतवाली पहुंचे और ढाबे पर खाना खाने लगे। उनके बगल में ही तीन युवक भी खाना खा रहे थे। ढाबा कर्मचारी ने बिना मांगे सिपाही की टेबल पर चटनी रख दी, जबकि युवकों ने चटनी मंगवाई थी। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। सिपाही ने युवकों के साथ गाली-गलौज कर दी। इस पर युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इसी बीच सिपाही ने अपनी सरकारी पिस्टल से उन पर फाय¨रग कर दी। कोतवाली के प्रभारी पंकज राय ने बताया कि गिरफ्तार युवक राहुल चावला और हेमंत स्टूडेंट हैं, जबकि अभिषेक इंजीनियर हैं। सिपाही के फाय¨रग करने पर तीनों ने पिस्टल छीन ली थी।

chat bot
आपका साथी