नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत, इन 10 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी Aqua Line Metro

Aqua Line Metro व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 और शाम को 5 से 8 बजे के बीच स्पीड मेट्रो चलेगी। यह मेट्रो सेक्टर-50 101 81 83 143 144 145 146 147 148 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 09:17 AM (IST)
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को राहत,  इन 10 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी Aqua Line Metro
स्पीड मेट्रो की सेवा सोमवार से शुक्रवार के बीच प्रतिदिन मिलेगी।

नई दिल्ली/नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो के जरिये सफर करने वालों को सोमवार सो बड़ी राहत मिल गई है। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने नोएडा-ग्रेनो एक्वा लाइन पर सोमवार से स्पीड मेट्रो का संचालन शुरू कर दी है। सुबह और शाम के दौरान व्यस्ततम समय में छह घंटे मेट्रो 10 स्टेशनों पर बिना रुके संचालित होगी। इससे नोएडा-ग्रेनो के बीच सफर करने वालों का नौ मिनट का समय बचेगा। स्पीड मेट्रो की सेवा सोमवार से शुक्रवार के बीच प्रतिदिन मिलेगी।

एनएमआरसी प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि व्यस्त समय में सुबह 8 से 11 और शाम को 5 से 8 बजे के बीच स्पीड मेट्रो चलेगी। यह मेट्रो सेक्टर-50, 101, 81 ,83, 143, 144, 145, 146, 147, 148 मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। अभी सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन तक पहुंचने में 45 मिनट 43 सेकेंड का समय लगता है। फास्ट ट्रेन के जरिए यह सफर 36 मिनट 40 सेकेंड में पूरा हो सकेगा।

इसी तरह सेक्टर-51 से परी चौक तक पहुंचने में अब 28 मिनट 30 सेकेंड लगेंगे। अभी 37 मिनट लगते हैं। यह सेवा सोमवार से शुरू होगी। व्यस्त समय में मेट्रो साढ़े सात मिनट में और बाकी समय में 10-10 मिनट के अंतराल में इस रूट पर मेट्रो मिलेगी। इस लाइन पर सुबह छह बजे से मेट्रो चलनी शुरू होती है। पूरे दिन में मेट्रो 221 फेरे लगाएगी। इस रूट पर सफर करने वाले लोग शिकायत कर रहे थे कि नोएडा से ग्रेनो तक पहुंचने में काफी समय लगता है। ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए यह स्पीड मेट्रो शुरू की गई।

इन 10 स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन

सेक्टर 50 101 81 83 143 144 145 146 147 148

एनएमआरसी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि सुबह-शाम के दौरान कोई यात्री इन 10 में से किसी एक स्टेशन पर जाना चाहता है तो उसे इस दौरान सामान्य मेट्रो ट्रेन से सफर करना होगा। इस सेवा के चलते क्या किराए में कोई बदलाव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी