ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बुलंदशहर के शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी और ससुराल से परेशान शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 12:07 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 02:31 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बुलंदशहर के शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले बुलंदशहर के शख्स ने किया सुसाइड, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
ग्रेटर नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी और ससुराल से परेशान शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला शख्स नंदकिशोर मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला था। वह सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में किराए के मकान में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें नंदकिशोर ने पत्नी और ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि उसे परेशान किया जाता था। यहां तक कि पत्नी उसे खाना तक नहीं देती थी। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी