पॉश एरिया में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का बाथरूम में मिला शव, हत्या कर लूट की आशंका Noida News

नोएडा के सेक्टर 15 में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। गला दबा कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 01:52 PM (IST)
पॉश एरिया में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का बाथरूम में मिला शव, हत्या कर लूट की आशंका Noida News
पॉश एरिया में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला का बाथरूम में मिला शव, हत्या कर लूट की आशंका Noida News

नोएडा [रजनी कान्त मिश्र]। शहर के पॉश एरिया सेक्टर 15 स्थित एक मकान में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालत में बाथरूम में शव पड़ा मिला। हत्या कर लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी नोएडा संकल्प शर्मा का कहना है कि घर में किसी दबाव में प्रवेश नही हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि हत्या कैसे हुई है, लेकिन प्राथमिक जांच में गला गला दबाकर हत्या की आशंका है।

पुलिस लूटपाट की बात से इनकार कर रही है। मामले की छानबीन चल रही है। बी-49 सेक्टर 15 स्थित मकान के प्रथम तल पर 70 वर्षीय संतोष कुमारी अकेली रहती है। इनके पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल यूके में आर्किटेक्ट हैं जबकि दो बेटे यूएस में अलग-अलग जगह रहते हैं।

बुजुर्ग महिला यहां मकान के प्रथम तल पर रहती थी। मकान के ग्राउंड फ्लोर व द्वितीय तल उन्होंने किराये पर दे रखा हैं, जिसमें कुछ लड़के रहते हैं। संतोष कुमारी के छोटे बेटे मानव यूएस के एलबामा स्थित एक कंपनी मे सेल्स डायरेक्टर हैं। उनकी हर रोज मां से बात होती थी। सोमवार शाम के समय उन्होंने फोन किया तो मां का फोन नही उठा। मंगलवार सुबह फिर फोन किया व फोन नही उठा तो उन्होंने यहां रहने वाले अपने दोस्त कुणाल को फोन किया।

इसके बाद कुणाल करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर 15 स्थित मकान पर पहुंचे। तबतक पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी बुजुर्ग महिला के नही दिखने पर ढूढ़ते हुए पहुंची थी। जब उन लोगों ने देखा तो बुजुर्ग महिला का शव मकान के प्रथम तल पर बने बाथरूम में पड़ा था। इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बेटे मानव के दोस्त कुणाल ने बताया कि चेहरे पर चोट हैं व घर से टेलीविजन गायब है व बेडरूम में सामान बिखरा है।

ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे युवक ने कहा, रविवार शाम के बाद नही दिखी

ग्राउंड फ्लोर पर किराये पर रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम के समय उन लोगों ने बुजुर्ग महिला को घर पर देखा था उसके बाद उनका कुछ पता नही लगा। उन्होंने बताया कि जब महिला के बेटे के दोस्त व एक अन्य महिला के आने पर जब खोजबीन शुरू हुई ताे घटना का पता लगा।

फोरेंसिक टीम व एसओजी ने भी शुरू की जांच

पॉश सेक्टर में महिला की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। महिला के घर में आने जाने वाले लोगों से लेकर वहां काम करने वालों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। उधर, घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ डीसीपी संकल्प शर्मा, एडिश्नल डीसीपी रणविजय सिंह, एसीपी अरूण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया व जानकारी जुटाई। इस प्रकरण की जांच के लिए फोरेंसिक टीम व एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची व छानबीन में जुटी है। आस-पास लगे सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

chat bot
आपका साथी