छेड़छाड़ में ओला कैब का चालक गिरफ्तार

जासं, नोएडा : महिला वकील से छेड़छाड़ करने वाले ओला कैब चालक को थाना सेक्टर-49 पुलिस न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Apr 2018 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 08:34 PM (IST)
छेड़छाड़ में ओला कैब 
का चालक गिरफ्तार
छेड़छाड़ में ओला कैब का चालक गिरफ्तार

जासं, नोएडा : महिला वकील से छेड़छाड़ करने वाले ओला कैब चालक को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चालक कय्यूम सैफी के खिलाफ बृहस्पतिवार को सेक्टर-76 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला वकील ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला वकील ने उस दिन 11:45 बजे सोसायटी से ओला कैब बुक की थी। कय्यूम सैफी कैब लेकर पहुंचा। महिला वकील का आरोप है कि उनके कैब में बैठते ही कय्यूम सैफी ने कार में अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। उन्होंने विरोध किया तो कैब चालक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उनके शोर मचाने पर कैब चालक ने उन्हें बीच रास्ते में उतार दिया और भाग गया। मामले में कैब नंबर के आधार पर महिला वकील ने ओला कंपनी और थाना सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की थी। ओला कंपनी ने शिकायत मिलते ही आरोपी चालक को अपने नेटवर्क से हटा दिया था। थाना सेक्टर-49 प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि शनिवार देर शाम आरोपी कैब चालक को सोरखा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में वह खुद पर लगे आरोपों को गलत बता रहा है।

chat bot
आपका साथी