दो अक्टूबर को लॉन्च होगी स्वच्छ भारत अभियान किताब

जागरण संवाददाता नोएडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम स्वच्छ भारत अभियान में पूरा देश श

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 11:15 PM (IST)
दो अक्टूबर को लॉन्च होगी स्वच्छ भारत अभियान किताब
दो अक्टूबर को लॉन्च होगी स्वच्छ भारत अभियान किताब

जागरण संवाददाता, नोएडा :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम स्वच्छ भारत अभियान में पूरा देश शामिल है। इस मुहिम को लेकर एक किताब लिखी गई है, जिसका नाम स्वच्छ भारत अभियान है। इसे दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बुधवार को सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में किताब पर चर्चा की गई, जिसमें भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान के महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक डॉ. अब्दुल रहमान वनु, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भारद्वाज स्वच्छ भारत अभियान, मॉडल ज्योति पांडे और दादा साहब फिल्म फाउंडेशन अवार्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक खोपेकर शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि किताब दिल्ली में लॉन्च होगी। किताब में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पिछले कई महीनों में हुए कार्यों के बारे में बताया गया है। देशभर में स्वच्छ भारत के तहत जो अच्छे कार्य करेंगे, उन्हें दादा साहेब फिल्म फॉर नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी