सपा-बसपा ने साथ मनाया जश्न

मुजफ्फरनगर : गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के हा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 11:20 PM (IST)
सपा-बसपा ने साथ मनाया जश्न
सपा-बसपा ने साथ मनाया जश्न

मुजफ्फरनगर : गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के हारने पर सपा-बसपा ने संयुक्त रूप से जश्न मनाया। जश्न में रालोद कार्यकर्ता भी शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता भले ही सामने न आए हो लेकिन भाजपा की हार से वे भी गदगद हैं।

बुधवार को महावीर चौक स्थित सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बाद में रालोद कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि संसदीय उप चुनाव में सपा की जीत से साबित हो गया है कि आम जन भाजपा सरकार से त्रस्त है। बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद गौतम ने कहा कि बहन कु. मायावती के सहयोग से फूलपुर और गोरखपुर में शोषित वर्ग को जीत हासिल हुई है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि यह जनता की जीत और तानाशाही की हार है।

शिवचौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जीत ट्रेलर है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरी पिक्चर दिखाई देगी। यहां प्रमोद त्यागी, जिया चौधरी, वसी अंसारी, शमशाद अहमद, कारी अरशद, साजिद हसन, सुजात राणा, उमर खान व मोनू गुर्जर मौजूद रहे।

शोषित वर्ग की जीत

मुजफ्फरनगर : पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता दीपक कुमार ने गोरखपुर व फूलपुर में हुए संसदीय उपचुनाव में भाजपा की हार को शोषित वर्ग की जीत करार दिया है।

गठबंधन की जीत पर खुशी जताई

खतौली : नगराध्यक्ष नौशाद अहमद के बुआड़ा रोड स्थित प्रतिष्ठान पर बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा गठबंधन से गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत पर हर्ष जताया। दोनों सीटों पर लोकतंत्र की जीत हुई है। बसपा विधानसभा महासचिव र¨वद्रपाल व अंकित पाल मौजूद रहे।-जासं

chat bot
आपका साथी