श्मशान घाट से चोरी करने वालों का चालान

पुरकाजी में श्मशान घाट की दीवार से सरिया चोरी करने वाले दोनों आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 09:45 PM (IST)
श्मशान घाट से चोरी करने वालों का चालान
श्मशान घाट से चोरी करने वालों का चालान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी में श्मशान घाट की दीवार से सरिया चोरी करने वाले दोनों आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर कस्बे के दो युवक चोरी करते पकड़े गए थे, जिसमें अहसान पुत्र मोहम्मद हुसैन तथा इरफान पुत्र जूरा निवासी मोहल्ला झोझगान को मोक्ष धाम की दीवार के सरिया चोरी करते समय पकड़ा गया था। आरोपितों से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। बताते चलें कि गुरुवार को कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाल ने जिम्मेदार लोगों संग थाने पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों का चालान कर दिया।

किसान नेता ने वन विभाग की डीएम से की शिकायत

पुरकाजी: वन विभाग द्वारा वाल्मीकि समाज के लोगों पर पचास का जुर्माना लगाने पर किसान नेता ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।

भारतीय किसान यूनियन नेता मांगेराम त्यागी ने बताया कि खेतों में जंगली सूअर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। किसान दिन रात अपनी फसलों की देखभाल करते है। वन विभाग को सूअर पकड़ने की गुहार लगाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परेशान होने पर शेरपुर खादर से मेनपाल, राजेंद्र, मुकेश आदि को बुलाकर खेत से चार सूअर पकड़वा दिए। वन विभाग की टीम ने खादर जाकर सूअर पकड़ने वालों पर पचास हजार का जुर्माना लगा दिया। त्यागी ने बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। नेता ने अफसरों से पीड़ितों के पैसे वापस करने की मांग रखी है। किसानों पर कार्रवाई कर वन विभाग से नत्थू सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित जानवर का शिकार करने पर जुर्माना लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी