औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, एमडीए ने निर्माण पर लगाई रोक

प्रदूषण के खात्मे के लिए मौसम बदलने का इंतजार किया जा रहा है हवा तेज होने पर गैस चेंबर समाप्त होगा। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जानसठ और भोपा रोड़ की औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में संदेहजनक कार्य नहीं मिला है। एमडीए ने भी जनपद में 17 स्थानों पर जां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 10:03 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 10:03 PM (IST)
औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, एमडीए ने निर्माण पर लगाई रोक
औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, एमडीए ने निर्माण पर लगाई रोक

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रदूषण के खात्मे के लिए मौसम बदलने का इंतजार किया जा रहा है, हवा तेज होने पर गैस चेंबर समाप्त होगा। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने जानसठ और भोपा रोड की औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में संदेहजनक कार्य नहीं मिला है। एमडीए ने भी जनपद में 17 स्थानों पर जांच कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। निर्माणाधीन कार्यों के सामान को खुले में नहीं डालने की चेतावनी दी गई है।

सोमवार को स्मॉग से कुछ राहत मिली। सूरज निकलने से प्रदूषण थोड़ा कम दिखाई दिया, लेकिन एक्यूआइ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे एक्यूआइ 342 दर्ज किया गया है। नगर पालिका पानी के टैंकर लगाकर पानी का छिड़काव करा रही है, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जांच में लगे हैं। जानसठ और भोपा रोड की लगभग 14 औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया है। इनमें देखा गया है कि औद्योगिक इकाईयों की फर्निस, भट्ठी में किस प्रकार का ईंधन प्रयोग हो रहा है। औद्योगिक इकाईयों के प्रबंधनतंत्र से ईंधन के खरीद-फरोख्त की जानकारी ली गई। करीब तीन घंटे अधिकारियों ने इकाईयों के ईंधन का रिकॉर्ड खंगाला है। कहीं कोई संदेहजनक काम नहीं मिलने पर राहत की सांस ली गई। इसके अलावा भी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने नई मंडी, सिविल लाइन, मेरठ रोड, रुड़की रोड के साथ खतौली क्षेत्र में करीब 17 स्थानों पर हो रहे बड़े निर्माण कार्य की जांच की। फिलहाल यहां निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। निर्माणकर्ताओं को रोडी-डस्ट, सीमेंट के साथ मिट्टी को खुले में नहीं डालने की चेतावनी दी गई है।

परिवहन विभाग ने पकड़े वाहन

एआरटीओ प्रवर्तन विनीत मिश्रा ने पुलिस के साथ शहर की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की जांच की है। इस दौरान जानसठ रोड पर दो बड़े वाहनों को पकड़ा गया है, यह डीजल के वाहन संचालन की सीमा पार कर चुके थे। जिन्हें तत्काल बंद कर दिया गया है। दो वाहनों के प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं होने के कारण चालान किए गए हैं।

वर्जन..

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ अन्य विभाग साझा कार्रवाई में लगे हैं। एमडीए, परिवहन और नगर पालिका ने सोमवार को अनेक स्थानों पर जांच की है। औद्योगिक इकाईयों में प्रतिबंधित ईंधन की जांच की गई है।

- विपुल कुमार, अवर अभियंता, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

chat bot
आपका साथी