कुष्ठ रोग से मुक्ति की शपथ दिलाई

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्कूल में कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 11:10 PM (IST)
कुष्ठ रोग से मुक्ति की शपथ दिलाई
कुष्ठ रोग से मुक्ति की शपथ दिलाई

पुरकाजी : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्कूल में कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्रा-छात्राओं को बापू के आदर्शो के बारे में बताया गया। बच्चों को कुष्ठ रोग होने की वजह और निदान की जानकारी दी गई।

तुगलकपुर के जूनियर हाईस्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान मनाया गया। सबसे पहले महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने गांधी बने छात्र विनीत कुमार के नेतृत्व में सभी बच्चों को जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। डॉ. राजीव अग्रवाल ने कुष्ठ रोग के लक्षण व उपचार के बारे में बताया। कहा कि कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें, ऐसे रोगियों को अलग रखने की •ारूरत नहीं है। शराब, धूमपान व अन्य नशे से दूर रहने को कहा। बच्चों ने चरखा चलाकर सभी को एक रहने का संदेश दिया। दक्षिण अफ्रीका की रेलयात्रा में गांधीजी से हुई बदसलूकी का चित्रण कर सत्य व अ¨हसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। इस दौरान सहायक अध्यापक रश्मि, लक्ष्मी, अलका, शबनूर, शाहीन, अरमान, शाहनवाज, रुखसार, साहिल, खालिद, निखिल, गौरव, कार्तिक, दानिश, नईम, मोनीश, सय्याद, मंतशा, पारुल, मोहिनी, दीपांशी, उज्मा, रजिया, मेहरीन, आरजू, सादिया, साहिबा, हरमन, हिमांशु, आदिश, दक्ष, मोहित, हिना, मुस्कान व शहनाज आदि रहे।

chat bot
आपका साथी