कम्हेड़ा में मजदूर की गला रेत कर हत्या

मोरना (मुजफ्फरनगर) : भोपा थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में एक मजदूर की गला रेतकर हत्या क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Aug 2017 02:42 AM (IST) Updated:Fri, 18 Aug 2017 02:42 AM (IST)
कम्हेड़ा में मजदूर की गला रेत कर हत्या
कम्हेड़ा में मजदूर की गला रेत कर हत्या

मोरना (मुजफ्फरनगर) : भोपा थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में एक मजदूर की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक के मकान में खून के धब्बे मिले हैं। इस दौरान डॉग स्क्वाड का खोजी कुत्ता शव के पास से मृतक के घर में ही जाकर रुका। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ककरौली थाना क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव निवासी सहेंद्र सैनी (50) बीते बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाकर गांव में टहलने गया और नहीं लौटा। इंतजार कर पत्नी गीता, बेटे प्रेम व हरेंद्र, बेटी नीशू, मां महेंद्री छत पर जाकर सो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने घर से चंद कदम की दूरी पर एक खाली पड़े प्लाट की चारदीवारी के नीचे सहेंद्र का शव पड़ा देखा। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खून से सना कपड़ा सूंघ कर खोजी कुत्ता मृतक के घर में ही जाकर बैठ गया, वहां पहुंची पुलिस को घर में खून के निशान धोने के धब्बे मिले व धरती पर भी निशान मिटाने के साक्ष्य मिले हैं। दीवारों पर खून की बूंदें मिली हैं। थानाध्यक्ष ने परिजनों से खून के धब्बों के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मृतक के बडे़ बेटे प्रेम ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि घटनास्थल की जांच पर ही कुछ सुराग मिले हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।

रात में 12 बजे घर लौटता था मृतक

मृतक सहेंद्र की बेटी नीशू ने बताया कि उसके पिता दिन में मजदूरी करते थे और प्रतिदिन शाम को घर से खाना खाकर गांव में ही चले जाते और रात्रि 11-12 बजे तक घर लौटते थे। इसके चलते उनका कोई इंतजार नहीं करता था और सब अपने अपने बिस्तर पर जाकर सो जाते। मृतक का बड़ा बेटा प्रेम शादीशुदा है, जो राजमिस्त्री है।

chat bot
आपका साथी