जीआइसी में वाकिंग पथ का लोकार्पण

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शनिवार को जीआइसी मैदान में वाकिंग पथ का लोकार्पण किया। एमडीए की ओर से इस परिक्रमा मार्ग को बनवाया गया है। इसके निर्माण से सुबह-शाम नागरिकों को घूमने में मदद मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 11:24 PM (IST)
जीआइसी में वाकिंग पथ का लोकार्पण
जीआइसी में वाकिंग पथ का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शनिवार को जीआइसी मैदान में वाकिंग पथ का लोकार्पण किया। एमडीए की ओर से इस परिक्रमा मार्ग को बनवाया गया है। इसके निर्माण से सुबह-शाम नागरिकों को घूमने में मदद मिलेगी। साथ ही खिलाड़ी शारीरिक अभ्यास कर सकेंगे। इससे पूर्व इसी मैदान में ओपन जिम, शहीद स्मारक और 151 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण हुआ था। राजकीय क्रीड़ा स्थल एवं पार्क संरक्षण सौंदर्यीकरण को कमेटी गठित की गई है, जिसके संरक्षक डीएम सेल्वा कुमारी जे, डीआइओएस गजेंद्र कुमार और अनूप सिंह वर्मा हैं। इस दौरान एडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार चौधरी, धर्मवीर सिंह, ब्रहमपाल सिंह, विनय कुमार, मांगेराम आदि मौजूद रहे। बच्चों को बैग वितरित

जानसठ : खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कवाल गांव के स्कूल-दो में बच्चों को बैग वितरित किए। उन्होंने अध्यापकों का मन लगाकर पढ़ाने का आह्वान किया। विधायक ने स्कूल परिसर में 2013 के दंगों के बाद से ही तैनात पीएसी के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने जवानों को आने वाली समस्याओं की जानकारी ली और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। -संसू पोषक तत्वों की दी जानकारी

खतौली : कुंद-कुंद जैन महाविद्यालय में 'आत्मनिर्भर नारी' विषय पर कार्यशाला के दौरान छात्राओं को खाद्य सामग्री में पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। प्राचार्या नीतू वशिष्ठ ने छात्राओं को महिला कानून व अधिकारों के बारे में बताया। डाइटिशियन जवेरिया, डा. पूजा पुंडीर, पारुल शर्मा, स्तुति नागर, डा. रीना, डा. नीरजा गुप्ता, डा. सपना जैन, आशीष जैन, डा. संजीव कुमार, डा. रीचा जैन, इल्हम, उम्मति, सोनिका आदि मौजूद रहीं। -जासं

chat bot
आपका साथी