पहनावे पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट, दो घायल

पुरकाजी क्षेत्र में युवती के पहनावे को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। सिर में चोट लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:17 PM (IST)
पहनावे पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट, दो घायल
पहनावे पर टिप्पणी करने को लेकर मारपीट, दो घायल

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। पुरकाजी क्षेत्र में युवती के पहनावे को लेकर टिप्पणी करने पर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। सिर में चोट लगने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। हरिनगर निवासी घायल ने बताया कि रविवार को दोपहर में भतीजी के पहनावे को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों ने टिप्पणी की, जिस पर विरोध जताने पर आरोपित पक्ष ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने से दोनों पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रमेश की तहरीर पर अर्जुन, आशू और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिछड़े समाज को एकत्रित करने को हुआ मंथन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की अगुवाई में शनिवार को श्रीराम कालेज के सभागार में बैठक हुई, जिसमें पिछड़े समाज को एकत्रित पर मंथन हुआ। पिछड़े समाज के लोगों के लिए काम करने वाली पार्टियों के पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हमें वोट का प्रयोग पिछड़ों के हक में करना होगा। पिछड़े वर्ग को बढ़ाने के लिए एक होना होगा। न्याय पार्टी के अध्यक्ष एसपी सिंह, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, पिछड़ा समाज पार्टी सहित कई पार्टी नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। न्याय पार्टी के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार अब पिछड़ों की ही बनेगी। वहीं बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नही हैं। बैठक में पिछड़ा समाज के लोगों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी