गंगा मइया करती हैं जीवों का कल्याण: प्राची

खतौली : श्री कुंद कुंद जैन क्रीड़ास्थल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास प्राची देव

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM (IST)
गंगा मइया करती हैं जीवों का कल्याण: प्राची

खतौली : श्री कुंद कुंद जैन क्रीड़ास्थल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास प्राची देवी ने गंगा अवतरण की कथा सुनाई। कहा कि गंगा मइया साधारण नदी नहीं, यह साक्षात देवी है। ये जीवों का कल्याण करती हैं और करोड़ों लोगों एवं जीव-जंतुओं का पेट भरती हैं।

प्राची देवी ने कहा कि जब-जब संसार में धर्म की हानि होती है और अधर्म की वृद्धि होती है, भगवान अवतरित होते हैं। पहला अंश अवतार, दूसरा कला अवतार और तीसरा पूर्ण अवतार। कंस के अत्याचार को समाप्त करने के लिए भगवान ने 16 कलाओं से युक्त भगवान श्रीकृष्ण का अवतार लिया। कथा में धूमधाम से नंदोत्सव व नामाकरण उत्सव मनाया गया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कंस बध का सजीव वर्णन किया। मुख्य यजमान संजय जैन व रितु जैन, कथा पूर्व प्राचार्य डा. डीके शर्मा, सतीश कंसल, अतुल गुप्ता, हरशरण गुप्ता, प्रवेश चड्ढा, संजीव शर्मा, दीपक बंसल, ज्योति मोहन गोयल व मदन छाबड़ा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी