रामविलास पासवान का जन्म दिन मनाया

मुजफ्फरनगर : अग्रवाल मार्केट में लोक जनशक्ति पार्टी ने केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं लोक जनशक्त

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM (IST)
रामविलास पासवान का जन्म दिन मनाया

मुजफ्फरनगर : अग्रवाल मार्केट में लोक जनशक्ति पार्टी ने केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान का जन्म दिन मनाया। लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटा और लंबी उम्र की कामना की। रामविलास पासवान के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चौ. जयवीर सिहं, भूषण लाल, सुनील, तेजवीर, अमित, रोहित, सरलू, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

तीन दिन चलेगा जनसंपर्क

मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी सरवट मंडल की बैठक हुई, जिसमें राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि अगले तीन दिन तक कार्यकर्ता सतर्क रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा जनसपंर्क कर लोगों को पार्टी से जो़ड़े। विशेष अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने को कहा गया। इस मौके पर अमिता चौधरी, नरेश कुमार, सरदार सुखदर्शन ¨सह, धर्मेन्द्र तोमर, मनोज शर्मा, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी