सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी ने किया पलटवार, कहा-इवेंट से पहले नहीं किया भुगतान

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कंपनी की ओर से बयान जारी होने लगे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 04:10 PM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी ने किया पलटवार, कहा-इवेंट से पहले नहीं किया भुगतान
सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी ने किया पलटवार, कहा-इवेंट से पहले नहीं किया भुगतान

मुरादाबाद, जेएनएन। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कंपनी की ओर से बयान जारी होने लगे हैं। सोनाक्षी की कंपनी की ओर से बयान दिया गया है कि दिल्ली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के हवाई अड्डे पर आ गई थीं। उन्हें वापस लौटने के लिए एयर टिकट नहीं दिए गए, जिसके चलते हवाई अड्डे से वापस लौटना पड़ा।

आयोजक ने दी थी जान देने की कोशिश

13 फरवरी को आयोजक प्रमोद शर्मा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। सही समय पर इलाज मिलने के बाद प्रमोद की जान बच गई। प्रमोद का आरोप था कि फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारियों को 24 लाख रुपये दे चुके हैं। पुलिस ने कटघर में सोनाक्षी सिन्हा समेत टैलेंट फुलआन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। सोनाक्षी की प्रबंधन एजेंसी ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि आयोजक अनुबंध से पहले इवेंट में सोनाक्षी को भुगतान करने में विफल रहे। दिल्ली आने के लिए एयर टिकट भी क्रम से नहीं दिए गए। आयोजक ने सोनाक्षी और उसके लिए वापसी टिकट भी नहीं भेजे, जबकि दूसरे दिन सोनाक्षी को मुंबई में शूटिंग करनी थी। आयोजक की इस हरकत ने सभी को मुश्किल में डाल दिया। पूरा भुगतान करने और वापसी के टिकट भेजने के लिए आयोजक से संपर्क करने के कई प्रयास किए गए। आयोजक द्वारा प्रतिबद्धता की कमी के कारण, सोनाक्षी और उनकी टीम को मुंबई हवाई अड्डे से वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उस दिन के बाद से, सोनाक्षी की प्रबंधन एजेंसी आयोजक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आरोप लगाया कि आयोजक झूठे तथ्यों को पेश कर पुलिस और मीडिया को भ्रमित कर रहे हैं। अब आयोजक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्हें भी मजबूर होना पड़ेगा।

क्या था मामला

कटघर के हनुमान मंदिर स्थित डबल फाटक शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा की कंपनी ने दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडीटोरियम में फैशन शो कराने की बात तय की थी। प्रमोद शर्मा ने आयोजन के लिए दिल्ली में धूमिल ठक्कर और ऐल्डा की कंपनी के स्वामी एडगर सकारिया से संपर्क किया। जिस पर ठक्कर ने सोनाक्षी सिन्हा की कंपनी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा और उनकी पत्नी स्वाती से बात की। सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी ने बात कर 30 सितंबर का दिन तय कर दिया। 24 लाख की रकम अपने खाते में डलवा ली। इसके बाद शो में आने से मना कर दिया था। 

chat bot
आपका साथी