रामपुर में अफसरों को पीटने वाले हमलावरों पर पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, सात की कर रही तलाश

Rampur Case Upadate रामपुर में अवैध खनन के ट्रक पकड़ने के विरोध में राजस्व अधिकारियों पर हमला करने वाले फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस काे मामले में सात आरोपिताें की तलाश हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 07:46 PM (IST)
रामपुर में अफसरों को पीटने वाले हमलावरों पर पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, सात की कर रही तलाश
रामपुर में अफसरों को पीटने वाले हमलावरों पर पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम, सात की तलाश

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Rampur Case Upadate : रामपुर में अवैध खनन के ट्रक पकड़ने के विरोध में राजस्व अधिकारियों पर हमला व लूटपाट करने के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पुलिस ने हमले के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें दो ही गिरफ्तार हो सके हैं। बाकी सात आरोपित फरार चल रहे हैं।

राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमले की घटना 18 जून की सुबह हुई थी। नायब तहसीलदार संजय कुमार और नायब तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज टीम के साथ गंज क्षेत्र में स्वार रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अवैध खनन के दो ट्रक पकड़ लिए थे। विरोध में कारों में भरकर खनन के धंधेबाज वहां आ गए थे। टीम पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। तमंचों से फायरिंग भी की थी।

इस हमले में दोनों नायब तहसीलदार और अन्य कर्मचारी घायल हो गए थे। हमलावर एक नायब तहसीलदार की सोने की चेन और दूसरे की सोने की अंगूठी लूटकर ले गए थे। पुलिस ने नायब तहसीलदार संजय कुमार की तहरीर पर स्वार बिजारखाता के शोएब सोनू, स्वार के मुजफ्फर, चिन्टू, उस्मान कलुआ, नदीम, नासिर, मेहरबान, अनीस और नाजिम को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की थी।

इनमें नाजिम को पुलिस ने घटना के 24 घंटे ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी फरार चल रहे थे। गंज काेतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक अन्य आरोपित नासिर को मंगलवार को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार चल रहे हैं। इन सभी फरार लोगों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी