Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ रुपये का गबन, प्रधान दोबारा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, देखें कहां क‍ितना हुआ घपला

Embezzlement in Moradabad ग्राम पंचायतोंं के प्रधानों व सचिवों को डीपीआरओ ने दिया आखिरी नोटिस। तीन दिन में गबन की धनराशि जमा नहीं करने पर आजीवन नहीं लड़ पाएंगे चुनाव। व‍िभाग की ओर से सख्‍ती शुरू कर दी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 05 Feb 2021 04:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Feb 2021 04:45 PM (IST)
Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ रुपये का गबन, प्रधान दोबारा नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, देखें कहां क‍ितना हुआ घपला
पांच सालों के भीतर ग्राम प्रधान व सचिवों ने मिलकर किया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। ग्राम पंचायतों में पांच साल तक प्रधान व सचिवों ने जमकर घपला किया है। पांच सालों में ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के वाउचर जमा नहीं किए हैं। यही नहीं जिनके वाउचर हैं, उससे संबंधित विकास कार्य मौके पर नहीं हुए हैं। जिला पंचायत विभाग की ओर से कराए गए आडिट में गबन को लेकर ग्राम प्रधानों को नोटिस दिया गया है। तीन दिन में गबन की रकम वापस नहीं की गई तो डिफाल्टर घोषित करते हुए आजीवन चुनाव पर रोक लगाने की चेतावनी दी है।

जिले भर की लगभग सभी ग्राम पंचायतों गबन पांच सालों के भीतर ग्राम प्रधान व सचिवों ने मिलकर किया है। जिले के सभी आठ ब्लॉक की 18 ग्राम पंचायतों में घपला आडिट में सामने आया है। इसको लेकर पांच सालों में कई नोटिस दिए जा चुके हैं। अब ग्राम पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर आखिरी बार नोटिस दिया गया है। इस नोटिस के जवाब में अगर तीन दिन में धनराशि जमा नहीं की जाती है तो चुनाव लड़ने पर रोक लगेगी। इससे पूर्व गबन करने वाले प्रधान व सचिवों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है।

आखिरी बार नोटिस दिया गया है। तीन दिन में गबन की गई धनराशि वापस नहीं की गई तो आजीवन चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। गबन करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव डिफाल्टर घोषित किए जा चुके हैं।

राजेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी

ग्राम पंचायतों में गबन की गई धनराशि का ब्‍योरा

ब्लॉक,          ग्राम पंचायत,                 धनराश‍ि

मुरादाबाद,     सोनकपुर देहात,             2800000

कुंदरकी,       सोनकपुर विकास खंड        5,10086

कुंदरकी,       चक हबीबपुर                    4,44000

बिलारी,        जलालपुर खास,                556000

बिलारी,        मिठनपुर महेश,                 672000

मुरादाबाद,     सोनकपुर देहात,               1584384

मुरादाबाद,      सिकंदरपुर,                     1619778

मुरादाबाद,      साहू नगला,                     2849156

मुरादाबाद,     सलेमपुरवंघर,                   801583

मुरादाबाद,      शेरुआ धर्मपुर,                 1575575

मूंढापांडे,          खाईखेड़ा,                       2567684

मूंढापांडे,         भदासना,                        264060,

मूंढापांडे,          बीकनपुर,                       668800

मूंढापांडे,          मनकरा,                       362616

छजलैट,           सादकपुर खिचड़ी,            101610

छजलैट,             फूलपुर मिठनपुर,           196000

डिलारी,            अहमदपुर-आनंदपुर,         1569563

ठाकुरद्वारा,      करनावाला जब्ती,             190000 

यह भी पढ़ें 

स्नेह एप रखेगा मुरादाबाद के अतिकुपोषित बच्चों की सेहत का ख्याल, ये हैं खास बातें 

Indian Railways : गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की सहमति से चलेंगी नियमित ट्रेनें, बातचीत जारी 

मुरादाबाद में गैंगेस्टर के आरोपित को फर्जी दस्तावेजों से दिला दी जमानत, छह पर मुकदमा दर्ज 

chat bot
आपका साथी