Moradabad coronavirus news update : तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ाें पर आप भी डालिए एक नजर

Moradabad coronavirus news update जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों को घर से निकलते समय सख्ती से नियमों का पालन करना चाहिए।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 12:06 PM (IST)
Moradabad coronavirus news update : तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ाें पर आप भी डालिए एक नजर
Moradabad coronavirus news update : तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ाें पर आप भी डालिए एक नजर

मुरादाबाद, जेएनएन। बुधवार की शाम लखनऊ की केजीएमयू से 690 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इस रिपोर्ट में 500 निगेटिव हैं। 190 लोग अवेटेड की लिस्ट में शामिल हैं। निजी पैथलेब से मिली रिपोर्ट में गुलजारीमल धर्मशाला रोड की रहने वाली 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चौमुखापुल पत्तों वाली गली के रहने वाले 48 वर्षीय पुरुष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मंगलवार की रात निजी पैथलेब से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मुरादाबाद में मरने वाले अब 32 लोग हो गए हैं। जिला सॢवलांस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को निजी पैथलेब से एक महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

घबराएं नहीं साढ़े चार हजार बेड की व्यवस्था 

मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। महज 14 दिन में 340 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढऩे की वजह से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने निजी संस्थानों में 2,640 बेड और सरकारी-निजी अस्पतालों में 1,833 बेड की व्यवस्था है। निजी अस्पतालों में 98 वेंटीलेटर की व्यवस्था है। हालात ये हैं कि अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 800 तक पहुंच गया है। अब तक 6,008 लोग निगेटिव हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा वो संक्रमित हैं जो एक-दूसरे के कांटेक्ट में आए हैं। 

कहां कितने बेड की व्यवस्था 

स्थान                                     बेड  

 पॉलिटेक्निक पुरुष,                 300 

पॉलिटेक्निक महिला,               210 

 कोठीवाल डेंटल,                    300

नर्मदा पुलिस हॉस्टल,              200 

 विवेकानंद नर्सिंग कालेज,         350 

 महिला अस्पताल,                    70 

एमआइटी ब्वायज हॉस्टल,        260 

आइएफटीएम,                      400 

सेंट मेरी स्कूल,                      100 

 राजेंद्र एकेडमी,                     100 

श्री सत्य साईं एकेडमी,             50 

जिला अस्पताल,                    150 

महिला अस्पताल प्रथम          150 

तारीख,    नमूने,   पॉजिटिव,   निगेटिव

01 जुलाई,    300,     15,       285,  

02 जुलाई,    459,     03,       453,  

03 जुलाई,    531,     31,       497,

04 जुलाई,    451,     23,       421,

05 जुलाई,    324,     13,       306,

06 जुलाई,    533,     37,       464,

07 जुलाई,    470,     12,       304,

08 जुलाई,    410,     36,       465,

09 जुलाई,    400,     28,       357,

10 जुलाई,    649,     32,       364,

11 जुलाई,    649,     28,       448,      

12 जुलाई,    628,     46,       616,

13 जुलाई,    600,     11,       485,

14 जुलाई,    815,     37,       543, 

क्‍या बोले सीएमओ  

निजी अस्पतालों के साथ ही प्राइवेट संस्थानों में भी कोरोना संक्रमित मरीज रखने की व्यवस्था की गई है। मुरादाबाद में आठ सौ तक संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच चुका है। सावधानी बरतने से ही संक्रमण को दूर रख पाएंगे। नमूने कराने के टीमें लगी हुई हैं। 

डॉ एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

रामपुर में एक और संक्रमित 

रामपुर के मिलक में बुधवार को एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। नगर में पहले ही चार लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनका इलाज जौहर अस्पताल स्थित, कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। नगर में एक मेडिकल स्टोर स्वामी का पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पुत्र के संपर्क में आने से मेडिकल स्वामी भी पॉजिटिव हो गया था। मेडिकल स्वामी के संपर्क में आने से नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी 27 वर्षीय, एक युवक कोरोना से संक्रमित हो गया। युवक का नगर स्थित सरकारी अस्पताल में सैंपल लिया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएचसी प्रभारी मोहित रस्तोगी ने बताया कि, पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मेडिकल स्वामी के संपर्क में आने से नगर के मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आ गया। युवक का 11 तारीख को नगर स्थित सरकारी अस्पताल में सैंपल लिया गया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक और उसके परिजनों को कोविड केयर सेंटर ले जाया जाएगा। कंटेंटमेंट जोन के सभी रास्ते सील किए जाएंगे और नगर पालिका के द्वारा उन्हें सैनिटाइज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी