Moradabad Coronavirus News : सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लाकडाउन, घरों से न निकलें बाहर

Moradabad Coronavirus News जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए शनिवार व रविवार दो दिन लाकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा पूरा मार्केट बंद रहेगा। कोविड के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 06:43 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : सोमवार सुबह 7 बजे तक रहेगा लाकडाउन, घरों से न निकलें बाहर
डीएम ने अफसरों को सख्ती से पालन कराने के दिए आदेश।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को थामने के लिए शनिवार व रविवार दो दिन लाकडाउन रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा पूरा मार्केट बंद रहेगा। कोविड के प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। जिनके यहां शादियां हैं वह बंद स्थान पर 50 और खुले में 100 से ज्यादा लोगों को नहीं बुला सकते।

प्रभारी जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि सभी अफसर नियमों का पालन कराएंगे। बिना मास्क कोई न निकले। अगर कोई बिना मास्क के दिखाई देता है तो एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पुलिस अधिकारी भी इसका पालन करवाएंगे। मास्क न लगाने पर दूसरी बार में दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। आवश्यक सेवाओं जैसे सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग में काम करने वालों को इस कोरोना कर्फ्यू से मुक्त रखा गया है। पंचायत चुनाव की कोई भी प्रक्रिया नहीं थमेगी। पोलिंग पार्टियों के आने-जाने व अन्य गतिविधियों पर रोक नहीं होगी। रोडवेज बसें अपनी क्षमता से आधी सवारी ले कर चलेंगी। नगर निगम, नगर पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में अग्निशमन व चीनी मिलों के द्वारा वृहद स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह ग्रामीण क्षेत्र में और ए़डीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर नगरीय क्षेत्र में नियमों का पालन करवाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर आइपीसी की धाराओं में कार्रवाई होगी.

chat bot
आपका साथी