मुरादाबाद में भाजपा और सपा कार्यालयों पर शान से फहराया तिरंगा, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया आजादी का जश्न

Indian flag hoisted proudly at BJP and SP offices in Moradabad 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मनाया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 07:05 AM (IST)
मुरादाबाद में भाजपा और सपा कार्यालयों पर शान से फहराया तिरंगा, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया आजादी का जश्न
ध्वजारोण के बाद सभी ने मिठाई बांटकर मनाई आजादी की खुशी।

मुरादाबाद, जेएनएन। Indian flag hoisted proudly at BJP and SP offices in Moradabad : 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों पर भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी का जश्न मनाया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शेफाली सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, ग्रामोद्योग उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, साध्वी गीता, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य गिरीश वर्मा, सुरेश सैनी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, चंद्रपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा सचिन चौधरी, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शिशृबाल, आदेश चौधरी, विजया पंडित, सिंपल चौहान, महक सैफी, भूदेव सिंह, डा. विश्वास शर्मा, लवली यादव, अजय वीर यादव, रंजीत यादव व सुमित चौधरी शामिल रहे। समाजवादी पार्टी जिला व महानगर कमेटी ने जिला कार्यालय स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।

सपा पदाधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि जंगे आजादी के बाद देश में पहली बार लोकतंत्र खतरे में है और संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू, पूर्व विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अतहर हुसैन अंसारी, सैय्यद रईसुद्दीन नईमी, राजकुमार प्रजापति, धर्मेन्द्र यादव, हाजी उवैस नईमी, हाजी मन्नू क़ुरैशी, लुकमान खां, हारून सैफी, अमित यादव, संजीव चौधरी, नजिर खां, कुशल यादव, आशुतोष यादव, बृजलाल जाटव, मुनाजिर सैफी, प्रेम बाबू, भानु प्रकाश यादव, जयपाल सैनी, अमीर अंसारी, नरेश शर्मा, शारिक कुरैशी, असलम पंचायती, करीम खान, शमीम अहमद, सद्दाम मलिक, दानिश अंसारी व उस्मान घोसी शामिल थे।

वरिष्ठ कांग्रेसियों को घर जाकर सम्मानित किया : कांग्रेस के जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने तिरंगा फहराया और अमर शहीद को याद दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। कांग्रेसियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि अग्रवाल, हाजी रियासत, फूलवती सैनी, ज्ञानचंद्र आजाद को उनके घर जाकर पार्टी का पटका प पुष्प देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर सुधीर पाठक, अनूप दुबे, आजम अंसारी, अफजल साबरी, गुलवेज सिद्दीकी व केके गुप्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी