ससुर रखता था बुरी नजर, मुरादाबाद की मह‍िला और उसकी बेटी के साथ मारपीट

हिला के साथ आए दिन मारपीट होने लगी। आरोप है कि ससुर भी विवाहिता पर बुरी नजर रखता था। इस बीच ससुरालियों ने पीड़िता व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 08:06 AM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 08:06 AM (IST)
ससुर रखता था बुरी नजर, मुरादाबाद की मह‍िला और उसकी बेटी के साथ मारपीट
ससुराल पहुंच कर पति ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद। दहेज लोभी पति ने मांग पूरी न होने पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की गुहार पर एसएसपी ने आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का ओदश दिया है।

कटघर थाना क्षेत्र में जामा मस्जिद के समीप रहने वाली सना अशरफ ने तहरीर देकर बताया कि छह साल पहले उसका निकाह अमरोहा में कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुआ। तब मायके वालों ने पर्याप्त दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराली असंतुष्ट थे। दहेज के रूप में वह आठ लाख रुपये की और मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर आरोपित विवाहिता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। महिला के साथ आए दिन मारपीट होने लगी। आरोप है कि ससुर भी विवाहिता पर बुरी नजर रखता था। इस बीच ससुरालियों ने पीड़िता व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया। घर में घुसने पर पाबंदी लगा दी। कहा कि जब तक दहेज की रकम नहीं मिलती, तब वह वह महिला को घर में घुसने नहीं देंगे। महिला मायके रहने लगी। कुछ दिन बाद पति ससुराल आया। दहेज की रकम मांगी। इन्‍कार पर पत्नी को पीटा। इस दरम्यान ही आरोपित ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

chat bot
आपका साथी