Fastag News : मुरादाबाद में आधी रात के बाद डबल टोल टैक्स देकर टोल प्‍लाजा से गुजरे वाहन

रात दस बजे तक सरकार से कोई आदेश नहीं मिला था। फास्टैग लगे वाहन फर्राटे के साथ टोल से गुजरेंगे। सोमवार को आधी रात के बाद डबल टोल टैक्स देने के बाद ही वाहन निकल पाए। आधी रात के बाद बिना फास्टैग वाहले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 09:42 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 09:42 AM (IST)
Fastag News : मुरादाबाद में आधी रात के बाद डबल टोल टैक्स देकर टोल प्‍लाजा से गुजरे वाहन
वाहन चालकों को मार्च तक की मोहलत मिल सकती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। सोमवार को आधी रात के बाद कोई वाहन बिना फास्टैग के टोल पार नहीं कर पाया। टोल से बिना फास्टैग के गुजरने वाले वाहनों को दोगुना टैक्स देना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए तैयारी कर ली थी। इससे दोनों कैश लाइनों को भी बंद कर दिया गया। रात करीब दस बजे से सरकार से समय बढ़ाने के लिए कोई आदेश नहीं म‍िला था। हालांकि चर्चा यह थी कि वाहन चालकों को मार्च तक की मोहलत मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण फास्टैग लगवाने के लिए वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। सबसे पहले एक जनवरी 2021 के बाद बिना फास्टैग लगे किसी वाहन को टोल प्लाजा से नहीं गुजरने के आदेश दिए गए थे। लेकिन, 15 फरवरी तक का समय बढ़ा दिया गया था। मकसद यह था कि इस बीच सभी वाहन स्वामी और चालक अपने वाहनों पर फास्टैग लगवा लेंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं। अभी भी 75 फीसद वाहन ही फास्टैग लगाकर गुजर रहे हैं। 25 फीसद वाहन वालों ने फास्टैग लगाना मुनासिब नहीं समझा। पांच फीसद से अधिक ऐसे वाहन चालक रोजाना टोला प्लाजा से गुजर रहे हैं, जिनके वाहनों पर फास्टैग लगे हैं। वे उसे चार्ज नहीं करा रहे। मुरादाबाद के मूंढापांडे टोल प्‍लाजा से रोजाना करीब 22 हजार वाहन गुजरते हैं। एक जनवरी से टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए एक-एक कैश लाइन खोल रखी थी। कैश लाइनों में लंबी कतारें अभी भी लग रही है। इसके बाद भी 25 फीसद वाहन अभी भी बिना फास्टैग से ही टोल प्लाजा से गुजर रहे हैं। टोल प्लाजा के पास ही शिविर लगाकर फास्टैग बनवाने की सुविधा दी जा रही है। सोमवार को आधी रात के बाद किसी टोल प्लाजा से बिना फास्टैग के वाहन को नहीं गुजर सके। बिना फास्टैग लगे वाहन यदि टोल प्लाजा से गुजरे तो उन्हें डबल टैक्स देना होगा। मूंढापांडे और बिलारी टोल प्लाजा से रोजाना करीब 25 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।

हमने आधी रात के बाद बिना फास्टैग के वाहनों को नहीं निकलने देने की व्यवस्था पहले ही कर ली थी। ऐसे में जो वाहन स्वामी निकलना चाह रहे थे उन्‍हें डबल टैक्स देना पड़ा। इसमें किसी के साथ कोई रियायत नहीं की गई।

पृथ्वी सिंह राठी, सहाययक टोल मैनेजर, मूंढापांडे

यह हैं सामान्य टोल टैक्स के रेट

कार -125

मिनी बस-195

बस-390 ट्रक (छह पहिया)-390

ट्राला(ट्रक) -595

फास्टैग मालिक को बनवाना है। हमने कहा था। लेकिन, सुनते ही तैयार नहीं हैंं। इसमें हम क्या कर सकते हैं। दो घंटे से कैश लाइन में खड़े होकर परेशान हैं।

राहुल

यह भी पढ़ें 

Moradabad Today Horoscope : व्‍यर्थ के धन खर्च से बचें, जीवनसाथी से तनाव रहेगा, जान‍िए कैसा रहेगा आज का द‍िन

यूपी की 10 साल से ज्‍यादा पुरानी बसें अब नहीं जा पाएंगी द‍िल्‍ली, टोल प्‍लाजा पर लगा रहा ब्रेक

Assassination in Moradabad : युवती की हत्‍या में पुलिस को म‍िले अहम सुराग, बाइक पर आई नजर

chat bot
आपका साथी