मुरादाबाद के रामगंगा विहार में चल रही थी काकटेल पार्टी, आठ गिरफ्तार

रविवार रात जन्मदिन के जश्न की पड़ोसियों की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस। आरोपितों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 11:50 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 11:50 AM (IST)
मुरादाबाद के रामगंगा विहार में चल रही थी काकटेल पार्टी, आठ गिरफ्तार
मुरादाबाद के रामगंगा विहार में चल रही थी काकटेल पार्टी, आठ गिरफ्तार

मुरादाबाद। कोरोना काल में प्रतिबंध के बाद भी काकटेल पार्टी का आयोजन आठ लोगों पर भारी पड़ा है। शहर के रामगंगा विहार में रविवार रात आयोजित ऐसी ही एक पार्टी में पुलिस पहुंच गई। अफरातफरी के बीच आठ आरोपित गिरफ्तार हुए। सभी के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रवीण कुमार के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि जैन मंदिर के समीप मकान में कुछ लोग इक_ा होकर कॉकटेल पार्टी कर रहे हैं। इससे पड़ोसियों को परेशानी हो रही है। सूचना के तत्काल बाद चौकी इंचार्ज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान आठ आरोपित मौके पर मिले। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह जन्मदिन के मौके पर एकत्र हुए हैं। कोरोना काल में प्रतिबंध के बावजूद जन्मदिन व काकटेल पार्टी के आयोजन पर पुलिस ने सवाल उठाया। सभी आरोपित चुप हो गए। महामारी एक्ट के तहत सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में अमित पुरी निवासी रामगंगा विहार, इशांक विश्नोई, आशीष भाटिया दीनदयाल नगर, शिवम विश्नोई नवीन नगर, केशव कुमार मझोला, दिव्यांश नगर निगम फ्लैट सिविल लाइन, अमन निवासी वेब ग्रीन, मयंक कुमार रामगंगा विहार प्रथम सिविल लाइंस शामिल हैं। 

chat bot
आपका साथी