By-election in Amroha : उपचुनाव को लेकर अभी फैसला नहीं, असमंजस में राजनीतिक दल

By-election in Amroha अमरोहा में उप चुनाव की तैयारियों में जुटे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। वजह यह है कि अभी चुनाव के संबंध में कोई तस्‍वीर साफ नहीं हो पाई है। हालांकि राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:45 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:45 AM (IST)
By-election in Amroha : उपचुनाव को लेकर अभी फैसला नहीं, असमंजस में राजनीतिक दल
अमरोहा में उपचुनाव को लेकर अभी फैसला नहीं।

अमरोहा। नौगावां सादात विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को भी कोई फैसला नहीं लिया गया। जिसे लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां धरी रह गईंं। चुनाव की तैयारियों में जुटे सभी दल अब संशय में हैं। जिला प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों मे जुटा हुआ है।

मालूम हो कि जिले की चार विधानसभा सीट में से नौगावां सादात सीट से कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन बीती 16 अगस्त को हो गया था। जिससे यह सीट रिक्त हो गई थी। प्रदेश की अन्य सात सीटों के साथ यहां भी उपचुनाव होना है। उपचुनाव की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई थीं। राजनीतिक दल भी तैयारियों में जुटे थे। बसपा द्वारा प्रत्याशी भी घोषित किया जा चुका है। जबकि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जिले में आकर तैयारियों को पंख लगा गए थे। सपा, रालोद व कांग्रेस भी चुनावी गोटी फिट करने में जुटी हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव आयोग द्वारा बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ यहां भी तिथि घोषित की जाएगी। परंतु शुक्रवार को बिहार चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। जबकि यूपी के उपचुनाव को लेकर 29 सितंबर को फैसला होना है। ऐसे में राजनीतिक दल संशय में हैं।

chat bot
आपका साथी