भाजपा नेता के विवादित बोल, संसद भवन के बाहर टांग देना चाहिए आजम का सिर Amroha News

कहा कि ऐसे व्यक्ति का सिर काट कर संसद भवन के बाहर टांग देना चाहिए जिससे उनके जैसे अन्य लोगों के लिए वह नजीर बन सके।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 07:10 AM (IST)
भाजपा नेता के विवादित बोल, संसद भवन के बाहर टांग देना चाहिए आजम का सिर Amroha News
भाजपा नेता के विवादित बोल, संसद भवन के बाहर टांग देना चाहिए आजम का सिर Amroha News
अमरोहा। नेताओं के बिगड़े बोल रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। संसद में लोकसभा स्पीकर के आसन पर बैठीं सांसद रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद आजम खां के विवादित बोल के बाद अन्य नेता भी पीछे नहीं रहना चाहते हैं। उनके खिलाफ विवादित बोल भी सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भाजपा नेता के बोल बिगड़ गए, उन्होंने सांसद आजम खां के सिर को संसद के बाहर टांग देने का विवादित बयान दिया।    

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब अडवाणी ने शुक्रवार को नौगांवा सादात में पत्रकारों के सामने बयान दिया। इसका वीडियो भी शाम को खूब वायरल होता रहा। उन्होंने आजम खान द्वारा महिला सांसद पर की गई अभद्र टिप्पणी के सवाल पर कहा कि आजम ने संसद के अब तक के इतिहास में सबसे गैर मर्यादित व असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए किसी महिला सांसद से इस तरह की अभद्रता की है। इससे पूर्व भी वह पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ इसी तरीके की अभद्र टिप्पणी करते रहे हैं। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी