चौधरी भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- Rahul Gandhi को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान से निकालनी चाहिए

Bhupendra Singh Attack on Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। बोले अखिलेश यादव अपने घर के तनाव से ध्यान भटकाने के लिए सड़क पर शोर मचा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 08:20 AM (IST)
चौधरी भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- Rahul Gandhi को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान से निकालनी चाहिए
Bhupendra Singh Attack on Rahul Gandhi : मुरादाबाद के कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह। जागरण

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Bhupendra Singh Attack on Rahul Gandhi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। बोले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने घर के तनाव से ध्यान भटकाने के लिए सड़क पर शोर मचा रहे हैं।

राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान से निकालनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bhart Jodo Yatra) पर कहा कि यात्रा उन्हें भारत जोड़ो यात्रा यहां के बजाय पाकिस्तान से निकालनी चाहिए।

सपा और भाजपा शासन के बारे में बताया

दिल्ली रोड स्थित होटल में इससे पहले विविधता में एकता कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा (Samajwadi Party) को अपना पिछला इतिहास देखना चाहिए। 2012 से 2017 के समय को देखें। उस समय प्रदेश (Uttar Pradesh) में महिला के साथ अपराध, सांप्रदायिक दंगे, चोरी, लूट डकैती का बोलबाला था।

अपराधी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास

अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखिए। प्रदेश में माफिया अब या तो जेल में या प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। यह भी प्रयास है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट से अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले। प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर है। सभी जानते हैं कि सपा के मूल में अराजकता रही है।

सपा सदन में क्यों नहीं रखती अपनी बात

सपा को सदन के अंदर अपनी बात रखनी चाहिए, लेकिन वह सड़कों पर शोर मचा रहे हैं। अखिलेश यादव के परिवार में जो आपसी विवाद और टकराव चल रहा है उससे ध्यान भटकाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐसा वातावरण बना रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बोले, हमारे मूल में हिन्दुत्व और हिन्दुस्तान

सेवा पखवाड़े के तहत विविधता में एकता कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारे मूल में एक तत्व है हिन्दुत्व और हिन्दुस्तान। स्वागत से अभिभूत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कहा मुरादाबाद मेरा घर है मैं आपका हूं आपके परिवार का हूं। आपने जो दिया कभी नहीं भूल सकता।

हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर आगे चलना है। इस दौरान पंजाबी समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। भांगड़े पर नृत्य किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी गोपाल अंजान, प्रभारी वाइपी सिंह, मदालसा शर्मा, अल्पना गुप्ता, गिरीश वर्मा, गिरीश भंडूला, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, जिलाध्यक्ष राजपाल सिह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, संयोजक एवं संचालन कमल गुलाटी रहे।

समय पर होंगे निकाय चुनाव, भाजपा को मिलेगा आशीर्वाद

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव समय से होंगे। प्रदेश के अधिकांश निकायों में भाजपा के महापौर और चेयरमैन हैं। सरकार ने विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं, जनता फिर से भाजपा को आशीर्वाद देगी। इसके साथ ही पांच विधान परिषद सदस्यों के भी चुनाव होने हैँ। उसमें भी हम शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बल पर जनता के बीच जाएंगे और जीत दर्ज करेंगे।

chat bot
आपका साथी