बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना

-थोड़ी देर धूप खिलने के बाद फिर बादलों की ओट में छिप जाएंगे सूर्यदेव -19 जनवरी तक रहेगी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 10:00 PM (IST)
बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना
बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: लगातार चौथे दिन भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवा चलने के कारण हाथ-पैर सुन्न पड़ गए। मकर संक्रांति के बाद अमूमन मौसम साफ हो जाता है लेकिन, अबकी बार मौसम में कोई सुधार नहीं हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 19 जनवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना है। सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रहेगी।

शनिवार को सुबह हवा तेज थी, जिससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा लेकिन, दोपहर को हवा कम होने पर न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक आ गया। अधिकतम 16 डिग्री रहा। मगर ठंड से राहत नहीं मिली। इस ठंड में कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस सर्दी में टाइफाइड, कोल्ड डायरिया की समस्या अधिक बढ़ गई है। इस कारण बढ़े से लेकर बच्चे तक पूरी तरह घर में कैद हैं।

chat bot
आपका साथी