IGST : कागजात नहीं दिखाने पर संदिग्‍धों की सूची में 16 निर्यातक, बढ़ सकती है परेशानी

सभी को मांगी जानकारी एवं जरूरी कागजात केन्द्रीय माल एवं सेवा कर कार्यालय मेरठ मे जमा कराने के लिए पत्र लिखे गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 09:50 AM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 09:50 AM (IST)
IGST : कागजात नहीं दिखाने पर संदिग्‍धों की सूची में 16 निर्यातक, बढ़ सकती है परेशानी
IGST : कागजात नहीं दिखाने पर संदिग्‍धों की सूची में 16 निर्यातक, बढ़ सकती है परेशानी

मुरादाबाद। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूची में अभी भी 16 निर्यातक संदिग्ध माने जा रहे हैं। आइजीएसटी कार्यालय की ओर से उन्हें अपने सभी प्रमाण पत्र और कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

वर्तमान में केन्द्रीय माल एवं सेवा कर कार्यालय मेरठ 63 संदिग्ध निर्यातकों कि जांच कर रहा है। जिनमे से 31 निर्यातकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने कि संस्तुति के लिए रिपोर्ट दिल्ली कार्यालय भेज दी गई है।वहीं 16 निर्यातक अभी भी अपने दस्तावेज नहीं दे पाने के कारण संदेश के दायरे में हैं। अनापत्ति प्रमाण पत्र पाने वाले निर्यातकों को आइजीएसटी रिफंड तब तक नहीं मिल पाएगा जब तक कि संबंधित कार्यालय द्वारा संदिग्ध निर्यातकों का एवं उनके आपूर्तिकर्ताओं कि पूर्ण रूप से जांच पूरी न हो जाए और उनकी रिपोर्ट डायरेक्टर जनरल एआरएम को नहीं भेज दी जाती है।

16 संदिग्ध निर्यातकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र न देने की संस्तुति

मुरादाबाद आइजीएसटी कार्यालय द्वारा की गई है। इन निर्यातकों की जांच के दौरान हुए भौतिक सत्यापन के समय निर्यातक मिले ही नहीं। विभाग द्वारा बार बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जरूरी कागजात का जमा नहीं कराए गए। वित्तीय सत्यापन के दौरान मांगी गई जानकारी एवं जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए। 

16 निर्यातकों ने न कागजात पेश किए हैं और न ही जांच में सहयोग मिल रहा है। इसके कारण अन्य निर्यातकों काआइजीएसटी रिफंड रुका है। अगर संदिग्ध सूची में शामिल निर्यातक समय से कार्यवाही पूरी नहीं करते हैं तो उनके लिए परेशानी होगी।

शोभित सिन्हा, सहायक आयुक्त आइजीएसटी

chat bot
आपका साथी