दस भाजपाइयों को मिली अंतरिम जमानत

मुरादाबाद : बहुचर्चित कांठ बवाल की साजिश रचने के आरोपी दस भाजपाइयों को बुधवार को थोड़ी राहत मिल गई।

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 01:57 AM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 01:57 AM (IST)
दस भाजपाइयों को मिली अंतरिम जमानत

मुरादाबाद : बहुचर्चित कांठ बवाल की साजिश रचने के आरोपी दस भाजपाइयों को बुधवार को थोड़ी राहत मिल गई। उन्हें कोर्ट ने तीन नवंबर तक अंतरिम जमानत दे दी है। इस मामले में पुलिस ने 18 भाजपा नेताओं को आरोपी ठहराया है।

कांठ थाना क्षेत्र के अकबरपुर चेदरी गांव में धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाने के विवाद में चार जुलाई को जमकर बवाल हुआ था। पथराव के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रकांत व आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 62 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो जमानत पर हैं। इसके बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रितेश गुप्ता सहित 18 पार्टी नेताओं को साजिश रचने का दोषी माना। आरोपी भाजपा नेताओं ने सुनवाई के दिन जमानत देने की अपील उच्च न्यायालय में की थी। दीपावली के पहले भाजपा नेता एसीजेएम चतुर्थ के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने गए थे, लेकिन आदेश की मूल प्रति न आने के कारण वह वापस लौट आए। बुधवार को 10 भाजपा नेताओं ने एसीजेएम चतुर्थ के न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। सभी भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र जिला जज के न्यायालय में भेजा गया। जिला जज सुखलाल ने मामले की सुनवाई के आदेश एडीजे तृतीय एके त्यागी को दिए। श्री त्यागी ने भाजपा नेताओं को अंतरिम जमानत दे दी। स्थाई जमानत पर सुनवाई 3 नवंबर को होगी।

-------------

यह भाजपा नेता हुए हाजिर

रितेश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, दिनेश ठाकुर, रोहित अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, कामेंद्र सिंह, शैलेश यादव, अमित प्रधान, अतुल जैन।

chat bot
आपका साथी