विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधे लगाकर किया जागरूक

स्थानीय वन रेंज परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस वन क्षेत्राधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण बचाने का सकंल्प दिलाया गया। साथ ही वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि पर्यावरण से धरती को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 06:25 AM (IST)
विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधे 
लगाकर किया जागरूक
विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधे लगाकर किया जागरूक

जासं, ड्रमंडगंज (मीरजापुर) : स्थानीय वन रेंज परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस वन क्षेत्राधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण बचाने का सकंल्प दिलाया गया। साथ ही वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि पर्यावरण से धरती को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर पृथ्वी पर आक्सीजन की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण कार्बन डाइआक्साइड की मात्रा बढ़ रही है। जिसके चलते ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी पर आ रही है। इस दौरान वनरक्षक शैलेंद्र बाबू कुशवाहा, ज्ञानेंद्र मिश्र, मुन्ना शुक्ला, सियाराम पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी