..तो जिदगी का अ‌र्द्धशतक पार करते रिटायर हो जाएंगे गुरुजी

बेसिक शिक्षा विभाग में 50 की दहलीज पार कर चुके शिक्षकों की अब छटनी की प्रक्रिया शुरु होगी। शिक्षकों का सेवा विस्तार या सर्विस बीते 10 वर्ष की सेवा के आधार पर तय किया जाएगा। चार सदस्यीय टीम शिक्षकों और कर्मचारियों की स्क्रीनिग करेगी। इसके बाद कर्मचारियों की छटनी का कार्य शुरु होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 09:03 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 09:03 PM (IST)
..तो जिदगी का अ‌र्द्धशतक पार करते रिटायर हो जाएंगे गुरुजी
..तो जिदगी का अ‌र्द्धशतक पार करते रिटायर हो जाएंगे गुरुजी

सतीश रघुवंशी, मीरजापुर

बेसिक शिक्षा विभाग में 50 वर्ष की दहलीज पार कर चुके शिक्षकों की अब छंटनी की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षकों का सेवा विस्तार या सर्विस बीते 10 वर्ष की सेवा के आधार पर तय किया जाएगा। चार सदस्यीय टीम शिक्षकों और कर्मचारियों की स्क्रीनिग करेगी। इसके बाद कर्मचारियों की छंटनी का कार्य शुरू होगा।

सरकार द्वारा 50 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों व कर्मचारियों की छंटनी किया जा रहा है। छंटनी की आंच अब बेसिक शिक्षा विभाग तक भी पहुंच गई है। मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी बीएसए प्रियंका निरंजन ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। शिक्षकों और कर्मचारियों के पिछले 10 वर्ष के कार्यों की गोपनीय रिपोर्ट भी मांगी गई है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों से सेवा ली जाए अथवा नहीं। इसके लिए पूर्व में ही अनु सचिव कामता प्रसाद सिंह द्वारा शिक्षा निदेशक बेसिक व माध्यमिक को दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिग कराने का निर्देश भी दिया है। 50 वर्ष की आयु के निर्धारण हेतु कट आफ डेट 31 मार्च 2017 तय की गई है। मतलब ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी आयु 31 मार्च 2017 को 50 वर्ष या इससे अधिक होगी वह स्क्रीनिग के दायरे में आएंगे।

-----------

समूह क, ख एवं ग अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई व सरकारी कर्मचारियों में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति हेतु स्क्रीनि का निर्देश शासन से मिला है। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।

- प्रियंका निरंजन, सीडीओ व प्रभारी बीएसए, मीरजापुर

जनपद में शिक्षा आंकड़ा

प्राथमिक विद्यालय : 1611

उच्च प्राथमिक : 601

कुल विद्यालय : 2228

कुल शिक्षक : 4572

कुल शिक्षामित्र : 2200

chat bot
आपका साथी