Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्केस्ट्रा में नाचने पर दूल्हे की घरातियों ने की पिटाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 May 2022 08:17 PM (IST)

    जागरण संवाददाता राजगढ़ (मीरजापुर) क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को सोनभद्र जनपद के पिपरी ...और पढ़ें

    Hero Image
    आर्केस्ट्रा में नाचने पर दूल्हे की घरातियों ने की पिटाई

    जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को सोनभद्र जनपद के पिपरी डेहरी गांव में गई बरात में चल रहे आर्केस्ट्रा में दूल्हे के नाचने को लेकर विवाद हो गया। घरातियों ने बरातियों की पिटाई करने के बाद दूल्हे को बंदी बना लिया। गुरुवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहरौरा थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी नंदू अपने पुत्र शशिकांत की शादी करने बरात लेकर सोनभद्र जिले के पिपरी डेहरी गांव गए थे। यहां आर्केस्ट्रा में दूल्हा खुद स्टेज पर चढ़कर नाचने लगा। लड़की पक्ष की ओर से शादी की रस्म के लिए दूल्हे को बुलाया गया, जिस पर दूल्हा भड़क गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे शशिकांत की पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे दूल्हे के पिता नंदू, भाई सुशील, मामा व जीजा की भी लाठी-डंडे से पिटाई की गई। इससे दूल्हे के पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट होने पर सभी बरातियों संग पिता व भाई रातों-रात वापस अपने घर भाग आए। दूल्हे को लड़की पक्ष वालों ने बंदी बना लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दूसरे दिन गुरुवार की सुबह विधि-विधान पूर्वक शादी संपन्न कराई गई।