पुलिस अधीक्षक ने नगर में रूट मार्च कर दिया शांति का संदेश

पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अमन चैन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा। सभी को भयमुक्त रहने की सलाह दी। कहा कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तप्तर है। किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे पुलिस को अवगत करा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 11:39 PM (IST)
पुलिस अधीक्षक ने नगर में रूट मार्च कर दिया शांति का संदेश
पुलिस अधीक्षक ने नगर में रूट मार्च कर दिया शांति का संदेश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शहर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अमन चैन बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए कहा। सभी को भयमुक्त रहने की सलाह दी। कहा कि पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तप्तर है। किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे पुलिस को अवगत करा सकते हैं।

पैदल मार्च नगर के सिविल लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी रोड, संकट मोचन, वासलीगंज, गिरधर चैराहा, मुकेरी बाजार होते हुए लालडिग्गी जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने रूट मार्च के रास्ते में पढ़ने वाले व्यापारियों, राहगीरों, महिलाओं से संपर्क कर वार्ता की। स्थानीय लोगों में सुरक्षा व कानून व्यवस्था के चुस्त दुरूस्त होने का संदेश दिया गया। संदिग्धों की जानकारी होने पर पुलिस को अवगत कराने को कहा। पैदल गश्त के दौरान एएसपी प्रकाश स्वरुप पांडेय, शहर कोतवाल हरीशचंद्र सरोज, कटरा कोतवाल रमेश यादव, बरौधा चौकी प्रभारी गीता राय, यातायात प्रभारी अरविद सिंह, महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी