राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय से कर्मचारियों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के तत्वावधान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को पुराने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय व प्रति नियुक्ति का विरोध जताया। धरने के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष व तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 05:53 PM (IST)
राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय से कर्मचारियों में आक्रोश
राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय से कर्मचारियों में आक्रोश

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के तत्वावधान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुवार को पुराने विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय व प्रति नियुक्ति का विरोध जताया। धरने के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। महासंघ के अध्यक्ष व तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं का क्रियान्वयन राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सहयोग के बगैर संभव नहीं है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।

संयोजक करमेंद्र कुमार, नुपूर सिंह, सुनील कुमार ने कहा कि लेखपाल व संग्रह अमीन का प्रारंभिक ग्रेड पे 2800, राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो का 4200, नायब तहसीलदार का ग्रेड पे 4800 किया जाए। महामंत्री भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि सं‌र्ग्रह अनुसेवक संवर्ग की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उपाध्यक्ष नायब तहसीलदार उमेशचंद्र, योगेंद्र शरण शाह, संतोष कुमार, नटवर सिंह, प्रभुनाथ यादव व सुप्रिया पाठक ने पदोन्नति करने की मांग की। कहा कि राजस्व निरीक्षक लगभग 1000, नायब तहसीलदार के 650, सहायक भूलेख अधिकारी के 68 व मिनिस्ट्रियल संघ के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरा जाए। वहीं आरडब्लू राजीव जायसवाल, अवनीश पटेल, दिनेश पांडेय, मंगला सिंह, विजय शंकर दूबे व अनिल कुमार सरोज ने लेखपालों की पदोन्नति करने की मांग की। धरने में बेनू यादव, मंगला सिंह, प्रमोद कुमार यादव, कृष्ण शंकर मिश्र, दिनेश कुमार पांडेय, ओम प्रकाश उपाध्याय, विजय यादव, धीरज किशोर सिंह, शुभम श्रीवास्तव, शशि मिश्रा, राम आसरे, सुरेंद्र सिंह, कष्ण शंकर मिश्र, अतुल, आजाद आदि रहे।

chat bot
आपका साथी