पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

क्षेत्र के खेमईबरी गांव स्थित वैष्णवी कावेंट स्कूल में बुधवार को सेवा इंटर नेशनल शिकागो की कार्यक‌र्त्री अवनी पटेल का स्वागत किया गया। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्म सुरक्षा के उपायों के बारे में बताकर जागरूक किया। मासिक से संबंधित महिलाओं में हो रहे रोगों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान स्कूल परिसर में 100 छायादार पौधारोपण भी किया गया। बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। उन्होनें कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। पौधे मानव जीवन के लिए प्राण वायु का संचार करते है। मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान डा. गोविन्द नारायण सिंह प्रबंधक रामराज सिंह डा. पूर्णिमा पटेल वंदना श्रीवास्तव अनामिका निशा सुनंदा बिन्दु विजय नखडू रमेश आदि थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 08:36 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 08:36 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : क्षेत्र के खेमईबरी गांव स्थित स्कूल में बुधवार को सेवा इंटर नेशनल शिकागो की कार्यकर्ता अवनी पटेल का स्वागत किया गया। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्म सुरक्षा के उपायों के बारे में बताकर जागरूक किया। मासिक से संबंधित महिलाओं में हो रहे रोगों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान स्कूल परिसर में 100 छायादार पौधारोपण भी किया गया। बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। उन्होनें कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है। पौधे मानव जीवन के लिए प्राण वायु का संचार करते है। मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान डा. गोविन्द नारायण सिंह, प्रबंधक रामराज सिंह, डा. पूर्णिमा पटेल, वंदना श्रीवास्तव, अनामिका, निशा, सुनंदा, बिन्दु, विजय, नखडू, रमेश आदि थे।

chat bot
आपका साथी