समूह की महिलाओं ने बांधी राखी तो डीएम ने किया सुरक्षा का वादा

कोरोना काल में जहां मास्क सैनिटाइजर बांटे गए वहीं अब अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह घुरहूपट्टी की महिलाओें ने शुक्रवार को हस्तनिर्मित राखी व मिठाई डीएम को भेंट की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 11:23 PM (IST)
समूह की महिलाओं ने बांधी राखी  तो डीएम ने किया सुरक्षा का वादा
समूह की महिलाओं ने बांधी राखी तो डीएम ने किया सुरक्षा का वादा

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोरोना काल में मास्क, सैनिटाइजर बांटे गए वहीं अब अन्नपूर्णा महिला स्वयं सहायता समूह घुरहूपट्टी की महिलाओें ने शुक्रवार को हस्तनिर्मित राखी संग मिठाई डीएम को भेंट की। शुक्रवार की दोपहर समूह की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। डीएम की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इससे वे काफी प्रसन्न दिखे। राखी बंधवाने के बाद डीएम ने परंपरा के अनुसार बहनों को तोहफा दिया। महिलाओं को मान- सम्मान, सुरक्षा, सहयोग मुहैया कराने का वादा किया।

रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना वारियर्स की हौसला अफजाई करने व भाइयों के लिए समूह की महिलाओं ने खुद राखी व मिठाई बनाई। ताकि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा दे आत्मनिर्भर भारत बनाया जा सके। महिलाओं ने संकल्प लिया कि अब त्योहारों पर एक सामान बाजार से नहीं खरीदा जाएगा। इसके पहले महिलाओं ने लॉकडाउन के दौरान मास्क बनाकर गरीब बस्तियों में बांटा था। समूह अध्यक्ष शांभवी, सचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष श्यामली गुप्ता, संरक्षक संध्या देवी, शशिकला उर्मिला, गुड्डी देवी, आशा देवी, प्रीति, बसंती, गीता आदि ने डीएम को राखी बांध पर्व की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी