सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बेमिसाल : बृजभूषण

बरौंधा कचार स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 08:58 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 08:58 PM (IST)
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बेमिसाल : बृजभूषण
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बेमिसाल : बृजभूषण

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बरौंधा कचार स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार की संचालित योजनाएं बेमिसाल हैं।

सरकार की योजनाएं ऐसी हैं कि किसी भी दल के पास उसका कोई तार्किक आधार नहीं है। सभी योजनाएं जनकल्याणकारी व राष्ट्रहित में संचालित की जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र प्रबुद्ध संयोजक विपिन सिंह, सह संयोजक दीपक राय, काशी क्षेत्र प्रबुद्ध मीडिया प्रभारी अतुल दूबे ने भी विचार व्यक्त किया।

अध्यक्षता करते हुए जिला प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक जान्हवी प्रकाश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री भाजपा रवि शंकर पांडेय ने किया। एएस जुबली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी, डा. रमेश ओझा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष गोयल, जिलामंत्री हेमंत त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव आदि थे।

chat bot
आपका साथी